ड्यूटी से लौट रहे दो जवान घायल युवक के लिए बने फरिश्ते।
1 min read
देहरादून : उत्तराखंड पुलिस के दो जवान दिनेश पंवार व अरूण गुंसाई सड़क हादसे में घायल युवक के लिए फरिश्ता बनकर आये।
बुधवार रात को पुलिस मुख्यालय में तैनात पुलिस जवान दिनेश दफ्तर से घर जा रहे थे पटेलनगर के गुलाटी स्वीट शॉप के पास बाइक सवार को किसी कार ने टक्कर मार दी। इससे युवक घायल अवस्था में लहूलुहान पड़ा था। दोनों जवानों घायल युवक को अपनी बाइक में उठाकर अस्पताल ले गए। जहां युवकों को इलाज दिया जा रहा है। घायल युवक की मदद करने वाला एक जवान अपने पिता की दवाई लेकर जा रहा था। लेकिन पिता के फर्ज से पहले जवान ने अपनी ड्यूटी को निभाते हुए घायल युवक की मदद की। पुलिस जवानों को हर कोई सल्यूट कर रहे हैं। डॉक्टरों ने बताया कि यदि घायल युवक को जवान समय पर नहीं लाते तो उसकी जान खतरे पर पड़ जाती।
