Categories

May 31, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

रास्ता भटकने से लापता हुए तीन यात्री, SDRF ने सर्च ऑपरेशन चला सकुशल ढूंढ निकाला।

1 min read

रुद्रप्रयाग : शनिवार (दिनांक 02 अक्टूबर) को थाना सोनप्रयाग, रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि त्रिजुगीनारायण से आगे केदारनाथ के वैकल्पिक मार्ग पर 03 यात्री रास्ता भटक कर लापता हो गए है जिन्हें ढूढ़ने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट सोनप्रयाग से SI कर्ण सिंह के हमराह रेस्क्यू टीम तत्काल लापता लोगो की खोजबीन हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्रिजुगीनारायण-केदारनाथ वैकल्पिक मार्ग पर खोजबीन करते हुए 03 यात्रियों कार्तिक सन ऑफ पंकज महेश्वरी उम्र 19 साल, दिव्यांशु सन ऑफ आनंद माहेश्वरी उम्र 24 साल व सात्विक सन ऑफ गन्ना रेड्डी उम्र 19 साल को सकुशल खोज निकाला व सुरक्षित मार्ग से वापिस लाते हुए जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

Spread the love

You may have missed