December 22, 2025

घराट

खबर पहाड़ से-

सीएम धामी का निर्देश—सभी जेलों में ‘एक जेल–एक प्रोडक्ट’ मॉडल लागू किया जाए..

1 min read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में आयोजित जेल विकास बोर्ड की बैठक में राज्य की जेलों के सर्वांगीण विकास और आधुनिकीकरण के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश की सभी जेलों में ‘एक जेल–एक प्रोडक्ट’ मॉडल को प्रभावी रूप से लागू किया जाए, ताकि हर कारागार किसी एक विशेष उत्पाद या गतिविधि के उत्पादन और प्रशिक्षण का केंद्र बन सके।


मुख्यमंत्री ने जेलों में निरूद्ध बंदियों के कौशल विकास को प्राथमिकता देने की बात कहते हुए निर्देश दिया कि कारागारों में नियमित रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि आईटीआई के माध्यम से विभिन्न ट्रेड के प्रशिक्षण की व्यवस्था जेल परिसरों में विकसित की जाए, जिससे बंदियों को रिहाई के बाद आजीविका के बेहतर अवसर मिल सकें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जेलों के विकास के लिए राज्य का अपना अलग मॉडल तैयार किया जाए, जो आधुनिक, आत्मनिर्भर और पुनर्वास-केंद्रित हो। उन्होंने यह भी कहा कि जेलों में तैयार होने वाले उत्पादों का सरकारी कार्यालयों में अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने यह भी निर्देश दिया कि जेलों में भोजन व्यवस्था की समय-समय पर समीक्षा की जाए, ताकि गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित हो सके।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि केन्द्रीय कारागार सितारगंज, जिला कारागार अल्मोड़ा, पौड़ी, टिहरी, तथा उप कारागार हल्द्वानी और रुड़की में लॉन्ड्री मशीन की स्थापना की जाएगी। देहरादून और हरिद्वार जेलों में स्थापित लॉन्ड्री मशीनों से अच्छे परिणाम प्राप्त हुए हैं, जिसे देखते हुए इनका विस्तार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने सभी कारागारों में चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में प्रदेश की खुली जेल, सितारगंज में कच्ची घानी सरसों तेल संयंत्र स्थापित करने पर सहमति बनी। इसके साथ ही सितारगंज और हरिद्वार जेल में मशरूम फार्मिंग शुरू करने की अनुमति भी प्रदान की गई।

बैठक में जानकारी दी गई कि जिला कारागार हरिद्वार, अल्मोड़ा, केंद्रीय कारागार सितारगंज और उपकारागार हल्द्वानी में स्थापित बेकरी यूनिट से अब तक लगभग 12 लाख रुपये की आय अर्जित हुई है। इसके अतिरिक्त, सितारगंज खुली जेल में स्थापित गौशाला से 10 लाख रुपये की आय हुई है, जिससे आत्मनिर्भर जेल मॉडल की दिशा में राज्य के प्रयासों की सफलता स्पष्ट होती है।

इस बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव गृह शैलेश बगोली, अपर पुलिस महानिदेशक (कारागार) अभिनव कुमार, सचिव सी. रविशंकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह बैठक प्रदेश की जेल व्यवस्थाओं को अधिक आधुनिक, स्वावलंबी और सुधारात्मक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Spread the love

64 thoughts on “सीएम धामी का निर्देश—सभी जेलों में ‘एक जेल–एक प्रोडक्ट’ मॉडल लागू किया जाए..

  1. ?Levantemos nuestras copas por cada buscador de sensaciones fuertes !
    Muchos jugadores buscan casino online fuera de espaГ±a para acceder a experiencias mГЎs libres y variadas. Incluyen herramientas modernas que facilitan sesiones mГЎs dinГЎmicas. De este modo casino online fuera de espaГ±a se posiciona como una alternativa rentable y conveniente.
    Los jugadores modernos encuentran en casino fuera de espaГ±a una opciГіn mГЎs dinГЎmica. Ofrecen un entorno sin lГ­mites estrictos y con mГЎs flexibilidad operativa. De este modo casino fuera de espaГ±a se posiciona como una alternativa rentable y conveniente.
    casinos online fuera de espana: Ventajas reales de usar casinos online fuera de espana – п»їhttps://bodegaslasangrederonda.es/en/
    ?Que la fortuna te acompane con momentos increibles giros de suerte !

  2. ?Brindemos por cada explorador de tesoros !
    Muchos jugadores destacan que mejores casas de apuestas sin dni en espaГ±a facilita depГіsitos rГЎpidos sin necesidad de enviar documentos. . Este enfoque prГЎctico atrae a quienes buscan inmediatez. La navegaciГіn en estas plataformas suele ser especialmente intuitiva.
    Es comГєn que quienes buscan anonimato opten por casas de apuestas sin registro dni debido a la ausencia de verificaciones estrictas. Esto permite disfrutar de apuestas espontГЎneas sin perder tiempo. La flexibilidad del sistema destaca frente a sitios regulados.
    Novedades sobre casas de apuestas sin dni para jugadores exigentes – clinicadentalcorralyvargas.com
    ?Que la fortuna te sonria con que el destino te brinde vibrantes movimientos triunfales !

  3. ?Levantemos nuestras copas por cada explorador de tesoros !
    Los aficionados al juego eligen casinos online fuera de espana cuando desean evitar restricciones locales. Permiten apuestas rГЎpidas, retiros ГЎgiles y una navegaciГіn fluida. Por ello casinos online fuera de espana se ha convertido en una elecciГіn atractiva para quienes buscan mГЎs libertad.
    Muchos apostadores confГ­an en casinos fuera de espaГ±a para explorar mercados internacionales. Se caracterizan por catГЎlogos amplios que se actualizan constantemente. Por lo tanto casinos fuera de espaГ±a continГєa expandiГ©ndose dentro del mercado global.
    casinos online fuera de espaГ±a: Las mejores estrategias para casinos online fuera de espaГ±a – п»їhttps://bodegaslasangrederonda.es/en/
    ?Que la fortuna te acompane con momentos increibles giros de suerte !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *