March 15, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

National Games: उत्तराखंड की झोली में सात और पदक पक्के, पदक तालिका में कर्नाटक का दबदबा बरकरार

1 min read

38 वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की झोली में सात और पदक पक्के हैं। वुशु में चार और बैडमिंटन में दो खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। वहीं बीच हैंडबॉल में उत्तराखंड स्वर्ण पदक के लिए जान लगाएगा। राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को अब तक वुशु में एक स्वर्ण और दो रजत पदक मिले हैं। इसके अलावा बैडमिंटन, बीच हैंडबॉल सहित कुछ अन्य खेलों में उसे पदक मिलने की उम्मीद है। राज्य को आज से शुरू हो रहे योगासन और बॉक्सिंग में भी पदक की आस है। योगासन को पहली बार राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया गया है।

पदक तालिका में कर्नाटक का दबदबा बरकरार
अमर उजाला ब्यूरो देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में कर्नाटक का दबदबा बरकरार है। कर्नाटक सात स्वर्ण पदक सहित कुल 12 पदकों के साथ पहले नंबर पर है। जबकि मणिपुर ने छह स्वर्ण पदक सहित 11 पदक जीते हैं। जो पदक तालिका में दूसरे एवं महाराष्ट्र चार स्वर्ण सहित 23 पदकों के साथ तीसरे नंबर पर है। बता दें कि गोवा राष्ट्रीय खेलों में महाराष्ट्र ने पहला स्थान प्राप्त किया था। लेकिन अभी तक की स्पर्धाओं में कर्नाटक के खिलाडि़यों का वर्चस्व दिखाई दिया है। हालांकि अभी खेलों की शुरुआत हैं। खेल जानकारों के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र और सर्विसेज के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन के दम पर तालिका में सुधार ला सकते हैं।

झारखंड और बिहार का सबसे खराब प्रदर्शन
राष्ट्रीय खेलों में झारखंड और बिहार का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। दोनों ही राज्यों को मात्र एक-एक कांस्य पदक मिला है।

 

Spread the love

More Stories

You may have missed