Categories

November 1, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

हिमाचल के बागी विधायकों की उत्तराखंड शिफ्टिंग पर केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने दिया बड़ा बयान

1 min read

उत्तराखंड में इन दिनों राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के विधायकों सहित नौ विधायक उत्तराखंड पहुंचे हैं। इसी बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। अब केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने इसको लेकर बड़ा बयान दे दिया है। भाजपा कार्यालय ऋषिकेश में पहुंचे केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने पत्रकार-वार्ता में हिमाचल प्रदेश के बागी कांग्रेसी विधायकों पर बड़ा बयान दिया। केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है, जिस कारण उसके विधायक, सांसद पार्टी छोड़ रहे हैं।

भाजपा में है स्वागत
अजय भट्ट ने कहा कि अगर स्वच्छ छवि वाले नेता भाजपा में आना चाहते हैं तो उन्हें शामिल करने में कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने विधायकों का उत्तराखंड शिफ्ट होने में भाजपा की कोई भूमिका नहीं है। यह बागी विधायकों का अपना निर्णय है।

अजय भट्ट का हुआ स्वागत
इससे पहले पार्टी कार्यालय पहुंचे अजय भट्ट का भाजपा नेताओं की ओर से पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। अजय भट्ट पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक को सम्बोधित भी किया।

यह विधायक हैं शामिल
क्रॉस वोटिंग करने विधायकों में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा, सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा, कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो, गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा, लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर और बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल शामिल हैं।
जबकि तीन निर्दलीय विधायकों ने भी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोटिंग की थी। हिमाचल प्रदेश में क्रास वोटिंग के बाद एक राज्यसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार हर्ष महाजन ने कांग्रेस के दिग्गज नेता अभिषेक मनु सिंघवी को पराजित किया। क्रास वोटिंग के बाद भी दोनों दलों के उम्मीदवारों को 34-34 वोट मिले थे, जिसके बाद टास के जरिए विजेता प्रत्याशी का फैसला हुआ था।

 

Spread the love

More Stories

You may have missed