Categories

October 31, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा निरस्त: मुख्यमंत्री धामी ने CBI जांच की संस्तुति की

1 min read

मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला: UKSSSC की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा निरस्त, CBI जांच की संस्तुति



उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने एक अहम निर्णय लेते हुए उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा 21 सितंबर को आयोजित स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को निरस्त करने की घोषणा की है। यह कदम परीक्षा में सामने आए नकल प्रकरण की जांच रिपोर्ट के आधार पर छात्रों के हित में उठाया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार परीक्षाओं की शुचिता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह निर्णय आगामी अन्य परीक्षाओं के कार्यक्रम पर कोई प्रभाव नहीं डालेगा और सभी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय पर आयोजित होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “उत्तराखण्ड में हर छात्र को निष्पक्ष अवसर और भरोसेमंद परीक्षा प्रणाली देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

सरकार ने इस मामले की CBI जांच की संस्तुति कर दी है ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य और उनके अभिभावकों के विश्वास के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगी।

छात्रों और युवाओं के हित में लिए गए इस निर्णय की चारों ओर चर्चा हो रही है, और इसे सरकार की जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में एक ठोस कदम माना जा रहा है।

Spread the love

More Stories

You may have missed