March 15, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

थराली निर्माणाधीन पुल क्षतिग्रस्त होने पर तीन अभियंता निलंबित, CM धामी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

1 min read

चमोली जिले के थराली में निर्माणाधीन पुल के क्षतिग्रस्त होने के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने लोक निर्माण विभाग के तीन अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने अधिशासी अभियंता थराली दिनेश मोहन गुप्ता, अधिशासी अभियंता कर्णप्रयाग, नवीन लाल और सहायक अभियंता थराली, आकाश हुड़िया को निलंबित करने के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। विकासखंड थराली के रतगांव की चार हजार से अधिक जनसंख्या को जोडऩे के लिए प्राणमति नदी में लोनिवि द्वारा बनाया जा रहा 60 मीटर लंबा वैली ब्रिज गत बुधवार को क्षतिग्रस्त हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए इस पर तीनों अभियंताओं पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री धामी के स्पष्ट निर्देश हैं कि राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाए और प्रशासन में जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के साथ ही अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने पर किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी।

 

Spread the love

More Stories

You may have missed