Categories

October 23, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

बेरोजगारों के लिए उम्मीदों का द्वार है लोक सेवा आयोग का कैलेंडर – BJP प्रदेश अध्यक्ष भट्ट।

1 min read

देहरादून : लोक सेवा आयोग भर्ती कैलेंडर जारी होने को भाजपा ने सुखद, बेरोजगारों के लिए उम्मीद और उत्साह से भरा कदम बताया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सिर्फ पांच दिन में लोक सेवा आयोग ने भर्ती कैलेंडर जारी कर एक अहम कीर्तिमान बनाया है।
उन्होंने कहा कि इससे परीक्षा और बेरोजगारों के मध्य हताशा का वातावरण बनाने वालों को भी करारा जवाब मिला है।
जिस गति से लोक सेवा आयोग परीक्षा की तैयारियों को युध्द स्तर पर कर रहा है उससे स्पष्ट है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं की पीड़ा को समझा और उनके निर्णय धारातल पर उतरते दिख रहे है। आयोग ने 3632 पदों पर भर्ती और दिसंबर तक परीक्षा कराने का पूरा खाका खींच दिया है जो एक मिशाल बनेगी। लोक सेवा आयोग को भर्ती का जिम्मा देने पर सवाल उठाने और भर्तियों के डंप होने की आशंका जताने वालों को भी इससे जवाब मिल गया है। उन्होंने कहा कि लोक सेवा आयोग ने सीमित मैनपावर और अधिक काम के बावजूद युवाओं के हित मे कार्य किया है। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि लोक सेवा आयोग ने महज पांच दिन के भीतर भर्ती कैलेंडर जारी कर सीएम पुष्कर सिंह धामी के प्रति युवाओं में एक बड़ा विश्वास जगा दिया है।

Spread the love

You may have missed