Categories

July 10, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

खटीमा में मारपीट और फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और जिंदा कारतूस किया बरामद

1 min read

खटीमा में पुलिस ने मारपीट और फायरिंग करने वाले आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

खटीमा: उधम सिंह नगर के खटीमा के बरी अंजनिया इलाके में वाहन में सवार अज्ञात लोगों द्वारा स्थानीय निवासी से मारपीट व हवाई फायरिंग घटना का कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि मामले में सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद आरोपियों के वाहन को ट्रेस किया गया. साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. मामले में शामिल अन्य लोगों की जांच की जा रही है. वहीं बरी अंजनिया के जोशी परिवार की जमीन कब्जाने की नियत से अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट व हवाई फायरिंग के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है.

सीमांत खटीमा के बरी अंजनिया में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग मारपीट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. घटना में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर लिया है. घटना का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी नीरज सेमवाल ने बताया कि 5 जुलाई को बरी अंजनिया निवासी चंद्र बदन जोशी पुत्र नारायण दत्त जोशी द्वारा थाना खटीमा में स्कॉर्पियो वाहन में सवार आरोपियों द्वारा गाली गलौज करने, तमंचा से फायर करने व जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार होने के संबंध में एक तहरीर दी गई थी. जिस पर थाना कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया था.

वहीं घटना के संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था. वहीं पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास व अन्य स्थानों के लगभग 200 से 300 सीसीटीवी फुटेजों का अवलोकन किया गया. मुखबिर की सूचना पर 8 जुलाई को घटना में शामिल आरोपी नानकमत्ता निवासी सर्वजीत सिंह, देवीपुरा थाना बिलासपुर उत्तर प्रदेश निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी व पहाड़पुर थाना बिलासपुर उत्तर प्रदेश निवासी सिमरन सिंह को गिरफ्तार किया गया. वहीं अभियुक्त सर्वजीत सिंह के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 315 बोर और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है. बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई तेज है. पुलिस क्षेत्राधिकारी नीरज सेमवाल ने बताया कि मामले में जांच अभी जारी है.

 

Spread the love

You may have missed