March 16, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

Smart Bijli Meter का उत्‍तराखंड में पुरजोर विरोध, धामी सरकार ने जारी किया नया आदेश

1 min read

उत्‍तराखंड में स्‍मार्ट बिजली मीटर को लेकर विरोध जारी है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा जनता को गुमराह कर रही है। वहीं स्मार्ट मीटर लगाने की सूचना पर पहुंचे विधायक आदेश चौहान ने ग्रामीणों के साथ विरोध प्रदर्शन किया है।
इस विरोध के बीच स्‍माई बिजली मीटर को लेकर उत्‍तराखंड सरकार ने नया आदेश जारी किया है। अब प्रदेश में सभी मंत्रियों, अधिकारियों के सरकारी और निजी आवास पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।

स्मार्ट मीटर पर भाजपा ने जनता को गुमराह किया
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि निकाय चुनाव से पहले ही कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर का विरोध किया था। इसके विरोध में ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन भी किया था। निकाय चुनाव में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा और मेयर पद पर चुनाव लड़ते समय विकास शर्मा ने स्मार्ट मीटर नहीं लगाने की बात कही थी। चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी स्मार्ट मीटर न लगने का जनता को आश्वासन दिया था। चुनाव के बाद मेयर विकास शर्मा और विधायक अरोरा कहने लगे कि जो जनता के हित में होगा, वह कार्य किया जाएगा। विधायक अपने घर पर स्मार्ट मीटर लगाने की बात कह रहे हैं। चुनाव में स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर विधायक, मेयर और भाजपा ने जनता को गुमराह किया है। जब गोदाम में स्मार्ट मीटर आ गए थे, तभी मालूम हो गया था कि मीटर लगना तय है। भाजपा पर जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है। जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी।

स्मार्ट मीटर लगाने की सूचना पर पहुंचे विधायक ने ग्रामीणों संग किया प्रदर्शन
जसपुर : ग्राम धर्मपुर में स्मार्ट मीटर लगाने की सूचना पर पहुंचे विधायक आदेश चौहान ने ग्रामीणों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही मीटर लगाने का कार्य बंद करा दिया। शुक्रवार को ग्राम धर्मपुर में ऊर्जा निगम कर्मी ग्रामीणों के घरों पर स्मार्ट मीटर लगा रहे थे। जिस पर ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, लेकिन कर्मी नहीं माने। तब ग्रामीणों की सूचना पर विधायक आदेश चौहान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इसका विरोध कर अधिकारियों से वार्ता की और कार्य को रुकवा दिया। यहां राहुल कुमार, सर्वेश, अप्पू, गजेंद्र सिंह, सोनू, राजू आदि रहे।

Spread the love

More Stories

You may have missed