Categories

October 13, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

‘सिद्धा’ जाएंगे और ‘शिव’ आएंगे, ब्रेकफास्ट मीटिंग में हो गया ऐलान, डीके शिवकुमार ने छुए सीएम के पैर

1 min read

कर्नाटक में काफी समय से सत्ता परिवर्तन की बात चल रही थी. कुछ देर में ऐसी चर्चाओं पर विराम लग गया है.

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने मंत्रियों की ब्रेकफास्ट मीटिंग में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले की घोषणा की. इससे पहले सीएम ने कैबिनेट के सभी मंत्रियों को अपने आवास पर बैठक के लिए नाश्ते पर बुलाया. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दिल्ली में हाईकमान के साथ हुई मीटिंग के बारे में मंत्रियों के साथ थोड़ी जानकारी शेयर की.

ताजा जानकारी के मुताबिक सिद्धारमैया आज दोपहर करीब 3 बजे राजभवन जाएंगे और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे. सिद्धारमैया ने मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग के दौरान उन्हें इस बारे में बताया.

इससे पहले डिप्टी सीएम और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) अध्यक्ष डीके शिवकुमार सिद्धारमैया के आवास ‘कावेरी’ पहुंचे हैं. CM सिद्धारमैया और डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने ब्रेकफास्ट मीटिंग में एक-दूसरे को गले लगाया. उसके बाद डीके शिवकुमार ने सीएम सिद्धारमैया के पैर भी छुए. वहीं इससे पहले शिवकुमार के समर्थक बेंगलुरु में उनके घर पहुंचे और मिठाईयां बांटीं. वहीं, मंत्री एचके पाटिल मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के घर पहुंचे है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में सीएम के इस्तीफे की स्थिति काफी हद तक साफ हो गई है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी चुपके से इसकी पुष्टि कर दी है. वहीं, खबर मिली है कि राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज सुबह किसी काम से मुंबई रवाना हो गए हैं. ब्रेकफास्ट मीटिंग की बात करें तो इसमें सभी मंत्रियों के शामिल होने की बात कही जा रही है. डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी वहीं मौजूद रहेंगे. सूत्रों से यह भी पता चला है कि कर्नाटक की नई सरकार में करीब 4 डिप्टी सीएम हो सकते हैं. इनके नाम भी लगभग फाइनल हो गए हैं.

बता दें, सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी संग बैठक की थी. इसी बैठक में फैसला लिया गया कि सिद्धारमैया सीएम की कुर्सी छोड़ देंगे. अभी तक सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार या कांग्रेस आलाकमान की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग राज्य प्रभारी रणदीप सुरजेवाला भी मौजूद रहेंगे.

सूत्रों ने यह भी जानकारी दी कि पार्टी सिद्धारमैया को राज्यसभा भेज सकती है और राष्ट्रीय राजनीति में कोई बड़ी भूमिका भी दे सकती है.

CM सिद्धारमैया ने गवर्नर से मिलने का समय नहीं मांगा
डिप्टी चीफ मिनिस्टर डीके शिवकुमार के कर्नाटक की कमान संभालने का रास्ता बनाने के लिए सीएम सिद्धारमैया अपना इस्तीफा दे देंगे. वहीं, लोक भवन के अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अभी तक गवर्नर थावरचंद गहलोत से मिलने का समय नहीं मांगा है. यह तब हुआ जब बुधवार को मुख्यमंत्री ऑफिस के शीर्ष सूत्रों ने कहा कि सिद्धारमैया ने आज गहलोत से मिलने का समय मांगा है. लोक भवन के अधिकारियों ने कहा कि गहलोत मध्य प्रदेश में अपने होम टाउन इंदौर में हैं.

जब पूछा गया कि क्या मुख्यमंत्री ने गहलोत से मिलने का समय मांगा है, तो लोक भवन के एक टॉप अधिकारी ने कहा कि महामहिम यहां नहीं हैं. ऐसी कोई जानकारी नहीं है. अभी तक, ऐसा कोई मैसेज या जानकारी नहीं है. उनके अनुसार, गवर्नर के आने के बाद, सिद्धारमैया को उनसे मिलना होगा. इस सवाल पर कि क्या मुख्यमंत्री लोक भवन सेक्रेटरी को इस्तीफ़ा दे सकते हैं, अधिकारी ने कहा कि अगर सिद्धारमैया चाहें तो ऐसा कर सकते हैं.

जब उनसे पूछा गया कि क्या यह गवर्नर को इस्तीफा देने जितना ही सही है, तो उन्होंने कहा, हां. फिर, जब महामहिम आएंगे, तो वे इसे कन्फर्म करेंगे. महामहिम फिर से उनसे (सिद्धारमैया से) खुद आकर इस्तीफा देने के लिए कह सकते हैं, यह प्रोसीजर पर निर्भर करता है.

Spread the love

More Stories

You may have missed