Categories

September 1, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

इस योजना में रुद्रपुर जिला प्रदेश में अव्वल, लहराया परचम

1 min read

कायाकल्प योजना में डीएच रुद्रप्रयाग ने परचम लहराया हैं. जिला चिकित्सालय को राज्य स्तर पर प्रथम स्थान मिला.

रुद्रप्रयाग: स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता और मरीज-केंद्रित व्यवस्थाओं के क्षेत्र में जनपद रुद्रप्रयाग ने प्रदेश स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. कायाकल्प योजना वर्ष 2025-26 के तहत जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग ने जिला चिकित्सालय श्रेणी में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. वहीं, जिला स्तर पर भी पीएचसी रणधार और आयुष्मान आरोग्य मंदिर खांखरा ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया है.

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पारूल गोयल ने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता, गुणवत्ता और बेहतर व्यवस्थाओं का विभिन्न मानकों पर मूल्यांकन किया जाता है. इसके आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चिकित्सा संस्थानों को कायाकल्प अवार्ड प्रदान किया जाता है. उन्होंने बताया कि मूल्यांकन में अस्पताल परिसर एवं वार्डों की स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन, स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था, अस्पताल का रखरखाव, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही.

सुविधाएं, सपोर्ट सर्विसेज, हाइजीन प्रमोशन, पर्यावरण संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन तथा संस्थागत प्रबंधन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मानकों को शामिल किया जाता है. इन सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग को डीएच श्रेणी में प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है.जिला चिकित्सालय की इस उपलब्धि पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके द्विवेदी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा टेकचंदानी एवं पैथोलॉजिस्ट डॉ. मनीष ने खुशी जताई.

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व वर्ष 2022 में भी जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग कायाकल्प योजना के तहत राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर चुका है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में सुविधाओं और सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे.रणधार पीएचसी जिले में अव्वलकायाकल्प योजना के तहत जिला स्तर पर भी स्वास्थ्य संस्थानों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित किया गया. बेस्ट पीएचसी श्रेणी में जखोली विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रणधार ने प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं, पीएचसी तिलवाड़ा और पीएचसी बसुकेदार को कमेंडेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया.

इसी क्रम में सर्वश्रेष्ठ आयुष्मान आरोग्य मंदिर श्रेणी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर खांखरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आयुष्मान आरोग्य मंदिर जवाड़ी प्रथम रनर अप रहा.मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारूल गोयल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा टेकचंदानी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके द्विवेदी ने सभी विजेता चिकित्सा इकाइयों की पूरी टीम को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण और टीम भावना का परिणाम है. उन्होंने चिकित्सा संस्थानों में स्वच्छता, गुणवत्ता और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इसी कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य जारी रखने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया.

Spread the love

You may have missed