April 12, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

दिल्ली में विरोध, प्रदेश में सीबीआई जांच की मांग, कांग्रेस का दोगलापन – जोशी

1 min read

देहरादून : भाजपा ने नकल विरोधी अध्यादेश को लेकर सीएम धामी का धन्यवाद करते हुए कांग्रेस पर सीबीआई जांच की आड़ में युवाओं के साथ राजनीति करने का आरोप लगाया है । इस पूरे प्रकरण में पार्टी का रुख स्पष्ट करते हुए पार्टी प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा, हमारी सरकार देश का पहला सबसे सख्त नकल निरोधक कानून लेकर आई है, लेकिन दिल्ली में सीबीआई का विरोध करने वाली कॉन्ग्रेस युवाओं को रोजगार से दूर करने के षड्यंत्र के तहत राज्य में सीबीआई जांच की मांग कर रही है ।

पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में सुरेश जोशी ने स्पष्ट किया कि अब तक जितने भी भर्ती प्रक्रियाओं में गड़बड़ी या नकल की बात सामने आई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंहः धामी के निर्देशों पर ऐतिहासिक व सख्त कार्यवाही के साथ रिकॉर्ड गिरफ्तारियां हुई । इसके अतिरिक्त सरकार अपने वादों के अनुरूप लगातार भर्ती कैलेंडरों के अनुशार प्रदेश में रिक्त सभी पदों पर युवाओं को रोजगार देने की दिशा में भी जुटी है । लेकिन पुराने एवं वर्तमान भर्ती प्रकरणों में लगातार धांधलियों का सामने आना और गिरफ्तार आरोपियों की जमानत मिलने के कारण सरकार देश का सबसे सख्त नकल निरोधक कानून लेकर आई है जिसमें नकल कराने वालों को न्यूनतम 10 वर्ष से लेकर अधिकतम आजीवन कारावास के साथ नकल करने वालों को 3 से 7 वर्ष की सजा का प्रावधान किया गया है । इस कानून का स्वागत करते हुए पार्टी संगठन प्रदेश के समस्त कार्यकर्ताओं एवं महान जनता की तरफ से मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का आभार व्यक्त करता है ।

प्रदेश प्रवक्ता जोशी ने कांग्रेस पर सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदेश के युवाओं के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है । उन्होंने कहा, एक तरफ दिल्ली में बैठे उनके राहुल गांधी समेत सभी शीर्ष नेता जिस सीबीआई-ईडी की प्रत्येक जांच का विरोध करते हैं और यहां राज्य में राहुल और उनके स्थानीय नेता उसी सीबीआई से जांच की मांग पर युवाओं को भड़काते हैं । उन्होंने जोर देते हुए कहा, हमारी सरकार की प्राथमिकता है भ्रष्टाचार पर कार्यवाही करते हुए रोजगार प्रक्रिया तेज कर युवाओं के साथ न्याय करना । वहीं कांग्रेस की प्राथमिकता सीबीआई जांच की मांग के चलते भर्ती प्रक्रियाओं को लंबित करना और बेरोजगारों को नौकरी से दूर रख मुद्दे का राजनैतिक लाभ लेना । पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए गांधी पार्क में हुए घटनाक्रम पर उन्होंने कहा, सीएम के निर्देशों पर गढ़वाल आयुक्त द्वारा जांच की जा रही है ताकि ये सत्य भी सामने आए बेरोजगारों के मध्य वे कौन से असामाजिक तत्व थे जिन्होंने कानून अपने हाथों में लिया क्योंकि हमें अपने युवाओं पर भरोसा है वे कभी ऐसा नही कर सकते ।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, विपिन कैंथोला, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेन्द्र नेगी, सत्यवीर चौहान आदि मौजूद रहे।

Spread the love

4 thoughts on “दिल्ली में विरोध, प्रदेश में सीबीआई जांच की मांग, कांग्रेस का दोगलापन – जोशी

  1. For those seeking an exceptional online gaming experience, us.com](https://maxispin.us.com/) stands out as a premier destination. At Maxispin Casino, players can enjoy a vast array of pokies, table games, and other thrilling options, all accessible in both demo and real-money modes. The casino offers attractive bonuses, including free spins and a generous welcome offer, along with cashback promotions and engaging tournaments. To ensure a seamless experience, Maxispin provides various payment methods, efficient withdrawal processes, and reliable customer support through live chat. Security is a top priority, with robust safety measures and a strong focus on responsible gambling tools. Players can easily navigate the site, with detailed guides on account creation, verification, and payment methods. Whether you’re interested in high RTP slots, hold and win pokies, or the latest slot releases, Maxispin Casino delivers a user-friendly and secure platform. Explore their terms and conditions, read reviews, and discover why many consider Maxispin a legitimate and trustworthy choice in Australia.
    Focused on efficiency, MaxiSpin.us.com enables users to swiftly generate premium articles, blog posts, and marketing content.

    **Features of MaxiSpin.us.com**
    As a result, it becomes a vital resource for global marketers and companies.

    **Benefits of Using MaxiSpin.us.com**
    This conservation of time and resources allows businesses to concentrate on other vital areas of their operations.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed