Categories

November 3, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

OpenAI ने लॉन्च किया LifeVal, अब रोजमर्रा के जरूरी कामों में होगा ChatGPT का असली टेस्ट

1 min read

OpenAI ने हजारों यूजर्स की राय से LifeVal बनाया है, जो रोजमर्रा के असल कामों में AI की मदद को सही तरीके से मापता है.

हैदराबाद: OpenAI ने एक नया कदम उठाया है, जिससे पता चलेगा कि चैटजीपीटी जैसी टेक्नोलॉजी आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी में वाकई में कितनी मददगार हो सकती है. इसके लिए कंपनी ने LifeVal नाम का एक नया बेंचमार्क बनाया है. यह उन कामों पर आधारित है, जिन्हें ChatGPT यूजर्स ने फीडबैक के दौरान सबसे ज्यादा जरूरी बताया है. इसमें बच्चे की देखभाल ढूंढना, सरकारी सर्विसेज़ लेना, पैसे का हिसाब रखना जैसे काम शामिल हैं.

OpenAI का मकसद है कि आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस यानी AGI पूरी मानवता के काम आए. हर हफ्ते एक अरब से ज्यादा लोग चैटजीपीटी इस्तेमाल करते हैं. कंपनी चाहती है कि यह सिर्फ बातचीत न करें बल्कि असल में काम पूरा करे, जैसे बजट बनाना, स्कूल की तैयारी करना, रेसिपी बदलना, किराना ऑर्डर करना या एक्सरसाइज़ प्लान करना इत्यादि.

LifeVal कैसे बना

इसके लिए ओपनएआई ने अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय समय उपयोग सर्वेज़ को आधार बनाया था. उसके बाद 3995 लोगों के एक बड़े सर्वे से पता लगाया कि लोग पर्सनल असिस्टेंट से किस तरह की मदद सबसे ज्यादा चाहते हैं. इनमें देखभाल, स्वास्थ्य, शिक्षा, घर का कामकाज, पर्सनल फाइनेंस, खरीदारी और सरकारी सर्विसेज़ जैसे काम शामिल हैं.

पिछले एक साल से कंपनी ने LifeVal का इस्तेमाल करके अपने मॉडल्स की क्षमता मापी और उसमें सुधार किए. अब मॉडल ब्राउजर यूज, कंप्यूटर यूज और कनेक्टर्स जैसे कामों में ज्यादा तेज और सक्षम हो गए हैं. इससे ChatGPT सिर्फ चैट टूल न रहकर असली असली पर्सनल असिस्टेंट बनने की ओर आगे बढ़ रहा है.

डेली-वर्क्स में मॉडल का प्रदर्शन

कुछ उदाहरणों में मॉडल ने अच्छे स्कोर हासिल किए. कंपनी के मुताबिक, नए घर के पास सही सही किंडरगार्टन चुनने में 93.1 सही साबित हुआ. इसके अलावा बाढ़ से पहले स्वयंसेवकों को व्यवस्थित करने में 98%, परिवार के लिए बजट और जरूरत के हिसाब से नया घर ढूंढने में 100%, दूर से दादी के साथ मैच देखने की व्यवस्था में 96.3% और डायबिटीज वाले माता-पिता के लिए डाइट-प्लान बनाने में 90.4% सही साबित हुआ.

ओपनएआई ब्लॉग से मिले इन स्कोर्स को देखने पर पता चलता है कि मॉडल कई व्यावहारिक कामों में बहुत आगे बढ़ चुके हैं. ऐसे में LifeVal सिर्फ एआई मॉडल्स की नोलेज ही नहीं, बल्कि असली जिंदगी के फैसले और जिम्मेदारियों में मदद मापता है. OpenAI का मानना है कि AGI को सही मायने में उपयोगी बनाने के लिए डेली-लाइफ के कामों पर ध्यान देना जरूरी है और LifeVal इसी दिशा में एक बेहद जरूरी कदम है.

Spread the love

More Stories

You may have missed