Categories

August 6, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

होली के दिन देहरादून में जमकर गटकी शराब, 54 फीसदी से बढ़ा बिक्री का ग्राफ; सामान्य दिनों में कितनी बिकती है?

1 min read

सुरा के शौकीनों के लिए होली का हुल्लड़ शराब के बिना अधूरा रहता है। ऐसे में इस बार की होली पर देहरादून में आठ करोड़ रुपये से अधिक की शराब गटकी गई। होली पर शराब की बिक्री का ग्राफ भी 54.63 प्रतिशत चढ़ गया।
जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह के अनुसार सामान्य दिनों में देहरादून में करीब पांच करोड़ रुपये की अंग्रेजी, देसी शराब के साथ ही बीयर की बिक्री की जाती है। वहीं, होली पर यह आंकड़ा आठ करोड़ रुपये को पार कर गया।
जिला आबकारी अधिकारी के अनुसार होली के दिन 14 मार्च को शराब की दुकानें शाम पांच बजे तक बंद रखी गई थीं। लिहाजा, शराब के शौकीनों ने होली से एक दिन पहले 13 मार्च को ही खरीदारी कर ली थी। देहरादून जिले में सामान्य दिनों में शराब की करीब एक लाख बोतलों की बिक्री की जाती है। होली से एक दिन पहले यह ग्राफ बढ़कर 1.77 लाख बोतलों को पार कर गया था। इस तरह कुल बिक्री की बात की जाए तो यह उछाल 77 प्रतिशत के करीब रहा।

बीयर के ग्राफ में सर्वाधिक उछाल
इस होली पर मौसम अपेक्षाकृत अधिक शुष्क रहा। इससे शराब के शौकीनों ने जमकर बीयर भी गटकी। आम दिनों में रोजाना बीयर की 25 हजार के करीब बोतलों की बिक्री की जाती है। होली के मद्देनजर यह बिक्री ढाई गुना बढ़कर 70 हजार बोतलों के करीब जा पहुंची।

Spread the love

More Stories

You may have missed