शर्मनाक – जिला चिकित्सालय की लापरवाही आयी सामने।
1 min read
अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : जनपद उत्तरकाशी के सबसे बडे़ चिकित्सालय का है जहां एक महिला के आपरेशन के बाद महिला को कोरोना पॉजिटिव बताया गया। महिला विकासखडं चिन्यालीशौड़ के दसगी ग्राम कवाटा रहने वाली है।
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही तब सामने आयी जब महिला का आपरेशन करने के बाद बदहाली में छोड़कर कोरोना पॉजिटिव बता दिया गया। महिला का नाम केदारी बताया जा रहा है पति का नाम राकेश चौहान बताया जा रहा महिला का ससुराल नौगांव के कफनौल से है प्रत्यक्षदर्शी ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर मामले की जानकारी दी।
ऐसे में अब सवाल यह है कि जब स्वास्थ्य सुविधाएं ऐसी होगी तो कैसे लोगों को स्वास्थ्य महकमे और जिला प्रशासन और सरकार पर भरोसा होगा।
