Categories

September 15, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

गैरसैंण की नंदिनी नेगी ने यूकेपीएससी परीक्षा की पास, मेहनत और लगन से हासिल किया मुकाम

1 min read

चमोली जिले की रहने वाली नंदिनी नेगी ने यूकेपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की है. जिसके बाद उनके घर में बधाई देने पहुंच रहे हैं.

चमोली: सीमांत जनपद चमोली के दूरस्थ विकासखंड गैरसैंण के सीमावर्ती कुनीगाड़ क्षेत्र की नंदनी नेगी (उम्र 33) पत्नी भवान सिंह नेगी ने उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर समीक्षा अधिकारी बनी. उन्होंने बिना किसी कोचिंग संस्थान की मदद से ये मुकाम हासिल किया. नंदनी नेगी ने दो बच्चों की परवरिश के साथ ही अपनी लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखा. उन्होंने परीक्षा पास कर समूचे क्षेत्र का गौरव बढ़ाने का काम किया है.

उनकी इस उपलब्धि पर विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल समेत विकासखंड के जनप्रतिनिधियों ने उनकी उपलब्धि को दृढ़ निश्चय और बेहतरीन पारिवारिक सामंजस्य का परिणाम बताया है. कुनीगाड क्षेत्र के भंडारीखोड ग्राम पंचायत की सहजकोट गांव की रहने वाली नंदनी नेगी का मायका गैरसैंण नगर के खत्रियाणा गांव में है, वर्तमान में अपने पांचवी और छठी में पढ़ने वाले दो बच्चों के साथ गैरसैंण में रहकर खुद भी परीक्षाओं की तैयारी में लगी रही. वर्तमान में घोषित हुए यूकेपीएससी एवं यूकेएसएसएससी दोनों ही परीक्षा परिणामों में उन्होंने सफलता प्राप्त की. हिंदी व अंग्रेजी कंप्यूटर टाइपिंग में उनकी दक्षता ने उनको यह उपलब्धि हासिल करने में विशेष मदद की.

जहां यूकेपीएससी परीक्षा में 96 फीसद तो यूकेएसएसएससी में 99.25 प्रतिशत अंक हासिल कर दोनों परीक्षाओं में पहला स्थान प्राप्त किया. नंदनी नेगी की शुरुआती पढ़ाई गैरसैंण नगर से ही हुई है, जिसमें उनकी माता खिमुली देवी एवं दिवंगत पिता बलवंत सिंह खत्री का हमेशा सहयोग मिला. वहीं शादी के बाद हैदराबाद में प्राइवेट जॉब करने वाले पति भवान सिंह समेत ससुराल में सास सीता देवी व ससुर अमर सिंह नेगी का भी भरपूर सहयोग मिला. वर्तमान परीक्षा परिणाम में उन्हें जहां यूकेपीएससी में एडवोकेट जनरल ऑफिसर हाईकोर्ट नैनीताल में तो वहीं यूकेएसएएसससी परीक्षा की सफलता से सचिवालय समीक्षा अधिकारी के रूप में चयनित होने का मौका मिला है. जिसको लेकर नंदिनी नेगी कहती हैं कि उन्हें बचपन से ही न्याय के प्रति बेहद सम्मान रहा है, जिसके लिए वे न्यायिक सेवा को माध्यम बनाएंगी.

Spread the love

More Stories

You may have missed