उधम सिंह नगर में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
1 min read
उत्तराखंड पुलिस में बडे़ पैमाने पर उपनिरीक्षकों का ट्रांसफर किया गया है. एसएसपी ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं.
रुद्रपुर: कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसएसपी अजय गणपति ने बड़ा फेरबदल करते हुए एक निरीक्षक और 17 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं. आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं. साथ ही एसएसपी अजय गणपति ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को जल्द कार्यभार संभालने के लिए निर्देशित किया है.
पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति ने एक निरीक्षक और 17 उपनिरीक्षकों के तबादले करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं. यह स्थानांतरण आदेश 24 जुलाई 2026 को जारी किया गया है और सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं. जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक मोहान चन्द्र पाण्डेय को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक आईटीआई थाना बनाया गया है.उपनिरीक्षकों में विक्रम सिंह पंवार को कोतवाली बाजपुर से चौकी पेंगा का प्रभारी, फक्कन कुमार को चौकी एसरा से थाना दिनेशपुर का थानाध्यक्ष, वैभव कौशिक को एसओजी से चौकी एसरा का प्रभारी तथा रवीन्द्र सिंह को थाना दिनेशपुर से एसओजी रुद्रपुर का प्रभारी बनाया गया है.
इसी क्रम में उमेश कुमार को एसओजी से थाना पुलभट्टा, मनोज पाण्डेय को पुलिस लाइन से चौकी महतोष, विमल लटवाल को पुलिस लाइन से चौकी बगवाड़ा तथा गोविन्द मेहता को चौकी प्रतापपुर से चौकी गढ़ी नेगी का प्रभारी नियुक्त किया गया है. इसके अलावा शिवांशु चौधरी को कोतवाली रुद्रपुर से बाजार चौकी जसपुर, देवेन्द्र सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रतापपुर, मदन सिंह बिष्ट को पुलिस लाइन से गदरपुर, धीरज वर्मा को थाना पुलभट्टा से चौकी बरा, जसबिन्दर सिंह को पुलिस लाइन से कोतवाली बाजपुर, सुरेन्द्र रिंगवाल को चौकी बगवाड़ा से कोतवाली सितारगंज, अनवर अहमद को पुलिस लाइन से थाना नानकमत्ता, बसन्त बल्लभ भट्ट को पुलिस लाइन से थाना आईटीआई की जिम्मेदारी दी गई है.
वहीं प्रदीप मिश्रा को थाना पुलभट्टा से पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजा गया है. एसएसपी अजय गणपति द्वारा किए गए इस व्यापक फेरबदल को जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा पुलिसिंग में कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करें.
