Categories

June 19, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

मनोज जोशी ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के लिए मांगी थी मन्नत, मन्नत पूरी होने पर कराया गोल ज्यू मंदिर में भण्डारा।

1 min read

देहरादून : प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी के जनसम्पर्क अधिकारी मनोज जोशी तथा सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश गैड़ा ने आज कुमांऊ के चितई स्थित सुप्रसिद्ध गोलू देवता के मंदिर में अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान गोलू देव की आराधना की और सार्वजनिक भोज/भण्डारे का आयोजन किया। इस भण्डारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद स्वरूप भंडारा लिया।
कैबिनेट मंत्री के जन संपर्क अधिकारी मनोज जोशी ने बताया कि मैं काबीना मंत्री गणेश जोशी के साथ विगत 12 साल से हूं। वह हमारा पारिवारिक सदस्यों की तरह खयाल रखते हैं। इसीलिए उनसे हमारा लगाव भी घर के बड़े / गार्जियन जैसा है। मैंने उनकी विशाल विजय के लिए न्याय के देवता गोलू देव के पवित्र स्थान चितई मंदिर में कामना की थी। भगवान गोलू देव के आर्शिवाद औश्र क्षेत्र की जनता के असीम प्रेम से वह चौथी बार विधायक बने हैं। केन्द्रीय भाजपा नेतृत्व और राज्य भाजपा नेतृत्व ने उनकी कामों को देखते हुए उन्हें दोबारा कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी दी है। अपनी इसी कामना की पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज मैंने यहां पूजन करने के उपरांत स्थानीय लोगों के लिए भण्डारे / भोग का आयोजन किया है। जिसमें लगभग एक हजार लोगों ने प्रभु का प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर दिनेश गैड़ा, विनोद जोशी, गिरीश जोशी, लक्ष्मीदत्त जोशी, रणजीत सिंह बिष्ट, सोनू, बनसीधर जोशी, नंदन सिंह बिष्ट, दिनेश सिंह, जीवन पांडेय, धन सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, दयाकिशन पांडेय, दयाल पांडेय, पीताम्बर पांडेय, शांति जोशी, कमला जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजा गैंडा, राजू तथा पार्टी से जुड़े स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

You may have missed