Categories

September 17, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

JEE MAIN 2027: NTA ने की एग्जाम तारीखों की घोषणा, जानिए कब होगी जनवरी सेशन की परीक्षा

1 min read

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बताया है कि 22 जनवरी से जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेन की परीक्षा शुरू होगी.

कोटा : देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेन (JEE MAIN 2027) के तारीखों की घोषणा कर दी गई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बुधवार रात को अपना एग्जामिनेशन कैलेंडर जारी किया है, जिसमें जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेन 2027 समेत अन्य की परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा की है. इस घोषणा के साथ ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बताया है कि 22 जनवरी से जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेन की परीक्षा शुरू होगी. वहीं, इस परीक्षा को 31 जनवरी के पहले पूरा करना है.

एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी की गई घोषणा में बताया है कि 22 से 24 जनवरी और 28 से 30 जनवरी के बीच परीक्षा होगी. नोटिफिकेशन में अभी बताया गया है कि परीक्षा 31 जनवरी के पहले आयोजित कर ली जाएगी. ऐसे में इस नोटिफिकेशन के अनुसार 6 दिन में परीक्षा को आयोजित किया जाना है. यह परीक्षा पूरी तरह से ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड पर होती है और परीक्षा में लाखों की संख्या में स्टूडेंट भी बैठते हैं.

उन्होंने बताया कि साल 2022 से लेकर 2026 तक जेईई मेन में 12 से लेकर 16 लाख तक विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन हुए हैं, जिसमें करीब 15 लाख तक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है. इस बार भी विद्यार्थियों की संख्या इतनी रह सकती है. JEE Main में कॉम्पिटिशन भी काफी कड़ा होता जा रहा है. साल 2026 की परीक्षा के लिए नवंबर 2025 में ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी. ऐसे में इस साल भी 2027 की परीक्षा के लिए नवंबर महीने में रजिस्ट्रेशन शुरू हो सकता है.

Spread the love

More Stories

You may have missed