Categories

September 29, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

हरियाणा के दामाद ने अल्मोड़ा आकर ससुर को उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद पत्नी लेकर फरार

1 min read

अल्मोड़ा के धौलादेवी क्षेत्र में दामाद ने पत्नी और सास संग मिलकर की ससुर की हत्या, वारदात के बाद आरोपी दामाद हुआ फरार

अल्मोड़ा: धौलादेवी ब्लॉक के सेली गांव में हरियाणा से आए एक दामाद ने अपनी सास और पत्नी के साथ मिलकर अपने ससुर की धारदार हथियार से हत्या कर दी. हत्या के बाद से वो अपनी पत्नी के साथ फरार हो गया. इसकी रिपोर्ट मृतक के पिता नारायण दत्त पांडे ने दन्या थाने में कराई है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

क्या है पूरा मामला? पुलिस के मुताबिक, बीती अप्रैल 2026 में चंद्रशेखर पांडे (मृतक) ने अपनी बड़ी बेटी जानकी का विवाह हरियाणा के हांसी निवासी धर्मवीर के साथ किया था. कुछ दिन पहले चंद्रशेखर अपने गांव सेली आ गया था और वहीं खेती-बाड़ी कर रहा था. बीती 20 जून शनिवार को उनकी बड़ी बेटी जानकी पांडे और दामाद धर्मवीर दोनों अचानक सेली गांव आ गए.

आरोप है कि रविवार 21 जून को उनके दामाद धर्मवीर उसकी पत्नी जानकी और उसकी सास खष्टी देवी ने मिलकर चंद्रशेखर पांडे पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि इस दौरान दामाद धर्मवीर ने धारदार हथियार से उन्हें लहूलुहान कर दिया. इस हमले में ससुर पर एक दर्जन से ज्यादा बार वार किए, जिससे उनके हाथ-पैर की हड्डियां टूट गईं और सिर पर गंभीर चोटें आ गई.

आरोपी दामाद अपनी पत्नी को लेकर मौके से फरार: इसके बाद आरोपी दामाद अपनी पत्नी को लेकर मौके से फरार हो गया. ​रविवार रात को जब ग्रामीणों को जानकारी मिली, तो उन्होंने मरणासन्न अवस्था में पड़े चंद्रशेखर को बंद कमरे से मुक्त करा तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी पहुंचाया.

हल्द्वानी पहुंचाने से पहले तोड़ा दम: जहां उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया. हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया. डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित करते हुए बताया कि खून बहने और सिर की हड्डी टूट जाने के कारण उनकी मौत हुई है.

“मृतक के पिता नारायण दत्त पांडे ने थाने में दामाद धर्मवीर, बड़ी बेटी जानकी और सास खष्टी देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. तीनों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर साक्ष्य जुटा लिए हैं. आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है. जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.“- दिनेश नाथ महंत, दन्या थानाध्यक्ष

Spread the love

More Stories

You may have missed