Categories

September 29, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल हुआ गैंगस्टर गोल्डी बराड़, रखा इतने करोड़ का इनाम

1 min read

एफबीआई ने भगोड़े गोल्डी बराड़ के कई नाम दिए गए हैं, जिनमें सतिंदरजीत सिंह बराड़, सतिंदर जीत और सतिंदर जीत सिंह बराड़ शामिल हैं.

वॉशिंगटन: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को टॉप-10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल किया है. उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए उसपर 10 लाख डॉलर तक इनाम देने की घोषणा की है.

फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) के सोमवार (लोकल टाइम) को जारी एक नोटिस के मुताबिक गोल्डी बराड़ लॉरेंस बिश्नोई ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप के नॉर्थ अमेरिकन लीडर के तौर पर अपनी भूमिका के लिए वॉन्टेड है. इसका कथित तौर पर अमेरिका और कनाडा में हुए कई हिंसक अपराधों से संबंध रहा है.

एफबीआई ने गोल्डी बराड़ को अपनी दस मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल किया है. वह लॉरेंस बिश्नोई ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप में कथित तौर पर शामिल होने के लिए वॉन्टेड है, जो कथित तौर पर दक्षिणी कैलिफोर्निया और पूरे अमेरिका और कनाडा में कई तरह के हिंसक कामों में शामिल है.

एफबीआई ने एक ऑफिशियल बयान में कहा, ‘उसकी गिरफ्तारी में मदद करने को लेकर खुफिया जानकारी देने वालों को 1,000,000 अमेरिकी डॉलर तक का इनाम दिया जाएगा.’ एफबीआई ने बताया कि यह क्रिमिनल सिंडिकेट हाई-प्रोफाइल हिंसक ऑपरेशन में एक्टिव रूप से शामिल रहा है. इसमें ‘राजनीतिक और धार्मिक हस्तियों की हत्या, गोलीबारी, हत्या, किडनैपिंग, जबरन वसूली, हमले और नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी’ शामिल है.

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार गोल्डी बराड़ अभी अमेरिका में है और पूरे नॉर्थ अमेरिका में सिंडिकेट के ऑपरेशन्स को देखता है.
एफबीआई के नोटिस के अनुसार लॉस एंजिल्स में अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट द्वारा गोल्डी बराड़ के खिलाफ एक संघीय गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था.

जहां उस पर जबरन वसूली, वाणिज्य में हस्तक्षेप करने और नियंत्रित पदार्थों को वितरित करने के इरादे से रखने की साजिश समेत कई अन्य गंभीर आरोप लगाये गये हैं. एफबीआई के वांटेड बुलेटिन में भगोड़े के कई नाम दिए गए हैं, जिनमें ‘गोल्डी बराड़,’ सतिंदरजीत सिंह बराड़, सतिंदर जीत और सतिंदर जीत सिंह बराड़ शामिल हैं. ब्यूरो द्वारा जारी किए गए प्रोफाइल रिकॉर्ड के अनुसार सिंह का जन्म भारत के पंजाब में हुआ था और वह पंजाबी और अंग्रेजी दोनों बोलता है.

एफबीआई ने बताया कि भगोड़े के कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो और फ़्रेस्नो के साथ-साथ कनाडा, भारत और मैक्सिको में भी एक्टिव नेटवर्क और ऑपरेशनल संबंध है. एक पब्लिक एडवाइजरी जारी करते हुए एफबीआई ने चेतावनी दी कि सतिंदरजीत सिंह को हथियारबंद और खतरनाक माना जाना चाहिए और उसके भागने का खतरा है.

Spread the love

More Stories

You may have missed