Categories

May 25, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

द्रोपदी मुर्मू जी का राष्ट्रपति बनना आदिवासी एवं अनुसूचित जनजाति समाज का सम्मान – रघुवीर बिष्ट

1 min read

विनय उनियाल

चमोली : भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल गोपेश्वर इकाई एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों ने मिलकर अपार नैग्वाड में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें आजाद भारत के इतिहास में पहली बार आदिवासी एवं अनुसूचित जनजाति की महिला द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर चुने जाने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। गोष्ठी में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं वक्ताओं ने द्रोपदी मुर्मू को देश की नारी शक्ति की प्रेरणा बताया इतना ही नहीं उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि जिस प्रकार से द्रोपदी मुर्मू ने आदिवासी समाज में एवं गरीब परिवार में पैदा होने के बावजूद भी अनेकों कठिनाइयों का सामना कर समाज के अनेकों रूढ़िवादी विचारों को पीछे छोड़ कर समाज की सेवा का जो बीड़ा उठाया और कभी न रुकने वाला और कभी न थकने वाला दृढ़ इच्छाशक्ति से आगे बढ़ने की प्रेरणा हम सबको द्रोपदी मुर्मू से मिलती है हम सब को चाहिए कि अपने आसपास पास पड़ोस में जरूरतमंदों की सेवा करना एवं समाज की सेवा निस्वार्थ भाव से करना हमारे जीवन का देश के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान होगा उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज का हित निस्वार्थ भाव से करती है हमारा धेय वाक्य यही है कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सब का प्रयास यह आज समाज में दिखता है देश के सर्वोच्च पुरस्कारों की प्राप्ति भी उन्हीं विलक्षण प्रतिभाओं को मिलता है जो समाज की सेवा निस्वार्थ भाव से करता है भारतीय जनता पार्टी में जाति पंथ मजहब का कोई स्थान नहीं है यदि स्थान है तो देश की सच्ची सेवा करने वाले देश सेवकों का है। इस अवसर पर जिले के सह संयोजक कीरत सिंह भंडारी ने कहा कि आज हमें भारतीय जनता पार्टी एवं अनुसूचित जनजाति के व्यक्ति होने पर गर्व है अनेकों राजनीतिक दल हमारे समाज को अपना वोट बैंक मानते हैं परंतु भारतीय जनता पार्टी ने द्रोपदी मुर्मू जी को देश का राष्ट्रपति बना कर यह सिद्ध कर दिया है कि अनुसूचित जन जाति वर्ग का भी स्थान सबसे सर्वोपरि है इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति की महिलाओं द्वारा अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए और द्रोपदी मुर्मू को सर्व समाज की प्रेरणा बताया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप रावत जिला सह संयोजक कीरत सिंह भंडारी मोहन सती जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह बर्तवाल राजेंद्र प्रसाद मंगाई बलबीर राणा रूपचंद्र आर्य संजय कुमार अमित मंडी सतेश्वरी टम्टा, एचपी मंगाई, प्रियंका बिष्ट कला पाठक मीना गोस्वामी शांति राणा उषा नेगी बसंती देवी संजय कुमार सुरेंद्र सिंह पंखोली बसंतीलाल सूरज टटोला अतुल बिष्ट दीप्ति कोठियाल दीपक टम्टा आदि कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी ने किया।

Spread the love

You may have missed