Categories

June 21, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

सीएम धामी ने की प्रवासियों के लिए वेबसाइट की शुरुआत, कहा- प्रदेश के विकास में इनके अनुभव का लेंगे सहयोग

1 min read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सचिवालय में प्रवासी उत्तराखंड प्रकोष्ठ की वेबसाइट लांच की। इस वेबसाइट पर प्रवासियों को राज्य सरकार की विभिन्न नीतियों, कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में प्रवासियों की विशेषज्ञता, अनुभव एवं वित्तीय क्षमता का लाभ लिया जाएगा। उन्होंने सात नवंबर को देहरादून में भव्य प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड के प्रवासियों ने देश-दुनिया में अपने कार्यों के बल पर अलग पहचान बनाई है। मातृभूमि से सबका जुड़ाव होता है। विश्व में कहीं भी रह रहे प्रवासियों से हमारा नियमित संपर्क होना चाहिए। उनके हर सुख-दुख में हम भागीदार बनें, यह प्रयास किया जा रहा है। सात नवंबर को प्रवासी उत्तराखंड दिवस पर सम्मेलन में विदेश में रह रहे सभी प्रवासियों आमंत्रित हैं। उनका डाटाबेस अपडेट रखा जाएगा। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने प्रवासियों को मातृभूमि से जोड़ने और उन्हें सम्मानित करने को प्रवासी उत्तराखंड प्रकोष्ठ की स्थापना की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रवासियों की सुविधा के लिए वेबसाइट www.pravasiuttarakhandi.uk.gov.in लांच की गई है। इसमें विदेश मंत्रालय एवं उनकी महत्वपूर्ण योजनाओं के लिंक भी दिए गए हैं। प्रकोष्ठ ने विभिन्न स्रोतों से प्रवासी संगठनों एवं प्रतिष्ठित प्रवासियों के संपर्क सूत्र एकत्र किए हैं। अभी तक 18 देशों में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडियों से संपर्क स्थापित किया जा चुका है। इस अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, डा बीवीआरसी पुरुषोत्तम, दीपेंद्र चौधरी, एसएन पांडेय, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, आइटीडीए निदेशक नीतिका खंडेलवाल, प्रवासी उत्तराखंड प्रकोष्ठ के सदस्य सुधीर चंद्र नौटियाल एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Spread the love

You may have missed