Categories

September 12, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

admin

1 min read

बीते कई महिनों से पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश की वजह से मजदूर वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण काम बंद होने से मजदूरों की रोजी-रोजी पर संकट आ गया है। ऐसे में एक्शन एड एसोसिएशन के सहयोग प्रभावित मजदूरों को सूखे राशन की किट और तिरपाल, छाते आदि का वितरण किया गया। जौनपुर क्षेत्र के पाली, मेलगढ़, सैंजी, कांडीखाल और चम्या गांव के करीब 50 परिवारों को घर घर जाकर एक्शन एड के सहयोग से ग्रामीणों को राशन, तिरपाल, छाते आदि वितरित किए गए। राशन समेत अन्य सामान सिर्फ ध्याड़ी मजदूरों को दिया गया। राशन मिलने से प्रभावित ग्रामीण खुश हैं। सैंजी गांव के लाभार्थी सरोज चौहान, स्वराज सिंह रावत ने बताया कि उनको काफी समय को कोई काम नहीं मिला। जबकि, उनका परिवार सिर्फ ध्याड़ी मजदूरी पर निर्भर है। ऐसे में राशन, तिरपाल आदि मिलने से उनको काफी राहत मिली है। चम्या गांव क्षेत्र में राशन से लेकर ग्रामीणों को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया व निशुल्क दवा का वितरण किया गया। संस्था ने ग्रामीणों का भरोसा दिया है कि भविष्य में भी जरूरमंदों के बीच काम किया जाएगा। राशन वितरण में राजेश, गोबिंद, नागेंद्र सजवाण, विकास आदि मदद कर रहे हैैं। स्थानीय निवासी दयालसिंह तोमर, मेलगढ़ निवासी मिजान सिंह, बबलू, रमेश, पाली गांव निवासी गुदमा देवी, ह्दिय सिंह आदि ने आपदा राहत सामग्री मिलने पर खुशी जताई और एक्शनएड एसोशिएशन का आभार जताया। कांडीखाल निवासी जगतलाल, राजेश सजवाण आदि ने गरीब मजदूरों के लिए आपदा के समय ऐसी मदद को अहम बताते हुए मदद करने वाली एजेंसी का आभार जताया। एक्शनएड के स्थानीय प्रतिनिधि जबरसिंह वर्मा ने बताया कि सूखा राशन और नॉनफूट आइटम की 120 किट जरूरमंदों की वितरित की जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल करीब 20 गांवों में 120 किट का वितरण किया जा रहा है। गांव के लोगों की मदद से ही गरीब, मजदूर लाभार्थियों का चयन किया गया। कोरोना के समय भी अलग अलग संस्थाओं के सहयोग से क्षेत्र में राशन वितरण के अलावा निशुल्क मेडिकल चेकअप और दवा वितरण शिविर आयोजित किए गए थे। भविष्य में भी जरूरतमंदों का सहयोग किया जाता रहेगा।

टिहरी : बीते कई महिनों से पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश की वजह से मजदूर वर्ग सबसे ज्यादा...

1 min read

टिहरी गढ़वाल : मेजर ध्यानचन्द के जन्मदिन राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला खेल विभाग द्वारा राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय पदक...

टिहरी गढ़वाल : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में अधीनस्थ न्यायालयों के पुलिस क्षेत्र...

1 min read

हरिद्वार : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण के सम्बन्ध...

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भारी वर्षा के दौरान बाजपुर में लेबड़ा नदी से हुये नुकसान...

1 min read

मसूरी : मसूरी स्पोर्टस क्लब के तत्वाधान में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित मेजर ध्यानचंद स्मृति 24वीं ऑल इंडिया सिक्स...

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को बाजपुर में सिंचाई विभाग के अतिथिगृह में भूमि बचाओ आन्दोलन से जुड़े...

1 min read

Dehradun : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’ का...

मसूरी : मसूरी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी "रक्षाबंधन समारोह" बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।...

You may have missed