Categories

September 30, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

एशियन गेम्स 2026: तीरंदाजी में भारत का गोल्डन धमाका, कंपाउंड टीम ने जीता दो गोल्ड मेडल

1 min read

Asian Games 2026 Archery: तीरंदाजी मुकाबले में भारतीय महिला कंपाउंड और मिक्स्ड टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया.

Asian Games 2026 Archery: एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन तीरंदाजी मुकाबले में भारत ने शानदर शुरुआत की. दिन के शुरू में ही भारत की महिला कंपाउंड और मिक्स्ड टीम ने गोल्ड मेडल जीता.

महिला कंपाउंड टीम को गोल्ड
भारतीय महिला कंपाउंड टीम ‘तनिपर्थी चिकिता, प्रदीप पृथिका और वेन्नम ज्योति सुरेखा’ ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और चीन को 238-234 के स्कोर के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इस हार की वजह से चीन की टीम ने सिल्वर मेडल पर ही संतोष करना पड़ा, जबकि दक्षिण कोरिया की टीम ने चीनी ताइपे को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता. इस गोल्ड मेडल के साथ भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने गोल्ड मेडल का बचाव किया. ये भी उल्लेखनीय है कि भारत ने 2018 में इस इवेंट में सिल्वर और 2014 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. इसके अलावा भारत ने 2014 के एडिशन में दक्षिण कोरिया द्वारा बनाए गए 238 पॉइंट्स के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की. गोल्ड जीतने के सफर में, भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 234-233 से हराया था.

कंपाउंड मिक्स्ड टीम ने भी जीता गोल्ड
महिला कंपाउंड टीम के बाद मिक्स्ड कंपाउंड टीम की तरफ से भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. तनिपार्थी चिकिता और जाधव साहिल राजेश की मिक्स्ड कंपाउंड टीम ने गोल्ड मेडल जीता, जो भारतीय दल के लिए उस दिन का दूसरा गोल्ड था. तय समय में मुकाबला 157-157 पर बराबरी पर खत्म होने के बाद भारत ने शूट-ऑफ में 20-19 से जीत हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इस जीत के साथ ही इस जोड़ी ने लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक्स के लिए अपनी जगह भी पक्की कर ली है. ओलंपिक में कंपाउंड मिक्स्ड आर्चरी टीम इवेंट का डेब्यू होने वाला है. भारतीय मिक्स्ट टीम ने सेमीफाइनल में थाईलैंड को 156-155 से हराकर स्वर्ण पदक के मुकाबले में प्रवेश किया था. पिछले एशियन गेम्स में भारत ने तीरंदाजी में कुल पांच मेडल जीते थे.

भारत मेडल टैली में कहां खड़ा है?
इन दो गोल्ड मेडल की वजह से भारत एशियन गेम्स 2026 मेडल टैली में 54 मेडल (8 गोल्ड, 21 सिल्वर, 25 ब्रॉन्ज) के साथ 9वें स्थान पर पहुंच गया है. जबकि चीन 255 और जापान 183 मेडल के साथ पहले व दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. पिछले एशियन गेम्स में भारत ने कुल 107 मेडल के साथ चौथा स्थान हासिल किया था.

Spread the love

More Stories

You may have missed