Categories

June 13, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

न भाजपा, न कांग्रेस जनता को चाहिए परिवर्तन – मनीष गौनियाल

1 min read

देहरादून : सामाजिक कार्यकर्ता मनीष गौनियाल ने मसूरी विधानसभा में युद्ध स्थर पर चुनाव के लिए अपना जनसम्पर्क अभियान जारी रखा हुआ है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र के सालावाला, मंदाकनी बिहार, हाथी बड़कुला, गढ़ी कैंट ,डाकरा ,किशन चौक, सहित मसूरी विधानसभा क्षेत्र में उनकी अलग अलग टीम लोगों से संपर्क कर उनके लिये समर्थन मांग रही हैं। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता गौनियाल भी लोगों की समस्याओं को सुन रहें है व उनकी समस्याओं का अपने स्थर से निवारण कर रहे हैं। वहीं गौनियाल लोगों को रोजगार से भी जोड़ रहें।
सामजिक कार्यकर्ता मनीष गौनियाल ने बताया कि जनता का साफ कहना है कि वो भाजपा, कांग्रेस दोनों दलों से अब परेशान हो गए हैं क्योंकि जबसे उत्तराखंड राज्य बना है तब से लेकर अब तक दोनों ही पार्टीयों कर जन प्रतिनिधियों ने उनके साथ छलावा किया है। गौनियाल का कहना है कि वे 2022 का चुनाव जनता के उत्साह व समर्थन के बल बूते पर मसूरी के भाजपा, कांग्रेस के दिग्गजों के सामने मसूरी विधानसभा क़ा चुनाव जीतेंगे उन्होंने लोगों से ये कहा कि विधानसभा पहुँचने पर वो जनता के साथ मिलकर व उनसे ताल मेल करके विकास कार्य किये जायेंगे।
आप को बता दें कि उनकी टीम मे नेहा, माया रावत, सरोज, साधना पायल, मधु शर्मा ,पायल गुप्ता ,सुलेखा राणा ,गीता शर्मा ,पूर्णिमा, सुरजथापा पदम् सिंह, बिमल गुरूंग ,अनिल सिंह ,बिक्की थापा सहित पचासों लोग शामिल है।

Spread the love

You may have missed