Categories

September 14, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

अज्ञात रोग से 25 बकरियां मरी, पशु पालन विभाग मौन।

1 min read

टिहरी : जौनपुर विकासखंड के ग्राम सभा नेग्याणा में अज्ञात बीमारी से एक ही परिवार की 25 बकरियां मर चुकी हैं। लेकिन न ही पशु पालन विभाग इसका संज्ञान ले रहा है न ही कोई टीम क्षेत्र में भेजी है ताकि इस पशु रोग से बकरियों को बचाया जा सके।
पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष जौनपुर नर्मदा नेगी ने बताया कि ग्राम सभा नेग्यांणा के विरेंद्र सिह नेगी की एक सप्ताह में 25 बकरियों की अज्ञात बीमारी से मौत हो गई। जिससे भारी नुकसान हुआ है लेकिन इसके बाद भी पशु पालन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। न ही बीमारी का पता लगा पा रहे हैं। इससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

Spread the love

You may have missed