March 15, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: तोताघाटी में मुजफ्फरनगर के 13 यात्रियों का वाहन पलटा

1 min read

Oplus_131072

सभी लोग मुजफ्फरनगर के निवासी हैं और वे श्रीनगर से मुजफ्फरनगर लौट रहे थे। तोताघाटी में उनका वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और एक दुर्घटना का शिकार हो गया।

रविवार को ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर एक हादसा हुआ। तोता घाटी के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। पिकअप में 13 लोग सवार थे, और हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सभी यात्री घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। यहां से पांच लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एम्स रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, सभी लोग मुजफ्फरनगर के निवासी हैं और वे श्रीनगर से मुजफ्फरनगर लौट रहे थे। सभी हवाई निर्माण कार्य से जुड़े हुए थे। तोताघाटी में उनका वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और दुर्घटना का शिकार हो गया।

 

 

 

 

Spread the love

You may have missed