Categories

June 13, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

MPG कॉलेज खुला होने पर शादी कार्यक्रम होने पर एबीवीपी ने ज्ञापन देकर जताई कड़ी आपत्ति।

1 min read

मसूरी : एमपीजी कॉलेज में शादी की अनुमति देने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आपत्ति जताई है व एक ज्ञापन देकर कालेज के प्रधानाचार्य से भविष्य में कालेज खुला होने पर ऐसे कार्यक्रमों के लिए सभागार देने पर संयम बरतने की बात कही है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर मंत्री आदित्य पडियार ने प्रधानाचार्य डा. सुनील पंवार को ज्ञापन दिया जिसमें कहा गया है कि कॉलेज खुला होने पर कालेज का सभागार शादियों के लिए देने पर महाविद्यालय की गतिविधियां प्रभावित होती हैं। अगर कालेज बंद हो तो यह कार्य किया जा सकता है। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि इन दिनों कॉलेज विविधवत खुला हुआ है व सभी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। ऐसे में महाविद्यालय के अंदर शादी के लिए स्थान उपलब्ध कराने की अनुमति देने पर एबीवीपी घोर आपत्ति करती है। तथा ज्ञापन में कहा कि भविष्य में कालेज खुला होने पर ऐसे कार्यक्रमों के लिए महाविद्यालय का सभागार देने में संयम बरता जाय। इस संबंध में एमपीजी कालेज के प्रबंधक व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा है कि उनके माध्यम से शादी की इजाजत दी गई है क्यों कि इन दिनों कालेज में कोरोना संक्रमण के चलते पठन पाठन का कार्य नहीं किया जा रहा है।

Spread the love

You may have missed