Categories

April 29, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर सीएम धामी, Gujarat में मॉर्निंग वॉक पर निकले, गुजरात मॉडल को लेकर की पीएम मोदी की तारीफ

1 min read

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों अहमदाबाद दौरे पर हैं। राज्य में विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए जहां उन्होंने निवेशकों से बातचीत की तो वहीं सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर भी निकले। दो दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर आज प्रातः काल मॉर्निंग वॉक पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साबरमती रिवर फ्रंट क्षेत्र का भ्रमण किया। सुनियोजित रूप से विकसित किया गया। यह रिवर फ्रंट गुजरात के विभिन्न पर्यटन स्थलों में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। देश-विदेश से इस रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट को लगभग 20 से अधिक पुरस्कार मिले हैं।

सीएम धामी ने दिया उत्तराखंड आने का न्यौता
मॉर्निंग वॉक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर गुजरात के विकास पर उनके विचार एवं अनुभव को सुना और उन्हें देवभूमि उत्तराखंड आने के लिए आमंत्रित भी किया।

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हुआ विकास
साबरमती रिवर फ्रंट को बहुआयामी रूप से विकसित कर पर्यटन केंद्र बनाने का अभूतपूर्व कार्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में हुआ है। यह फ्रंट इकोलॉजी और इकॉनमी के अद्भुत समन्वय का प्रतीक है।

Spread the love