Categories

April 29, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

महेंद्र सिंह धोनी ने नैनीताल में मनाया पत्नी साक्षी का जन्मदिन, इन दिनों झीलों की नगरी में वादियों का उठा रहे हैं लुत्फ़

1 min read

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहली बार सपरिवार झीलों की नगरी नैनीताल के प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाने पहुंचे हैं। दो दशक बाद अपने पैतृक गांव अल्मोड़ा के ल्वाली से नाटाडोल पहाड़पानी में ठहरने के बाद माही नैनीताल में प्रसादा भवन के कॉटेज में ठहरे हैं।
धोनी की पत्नी साक्षी का रविवार को जन्मदिन है और रविवार को ही विश्वकप में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच ऐतिहासिक फाइनल मैंच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। साफ है कि धोनी पत्नी का जन्मदिन मनाने के साथ नैनीताल में ही विश्वकप फाइनल का लुत्फ उठाएंगे। धोनी की पत्नी साक्षी ने जन्मदिन से पहले होटल के लॉन में जमकर मस्ती की, जिसकी फोटो इंटरनेट मीडिया में ट्रेंड कर रही है।
बेटी जीवा के साथ मस्ती करती साक्षी की तस्वीर

जन्मदिन से पहले साक्षी ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर प्रसादा भवन के बाहर लॉन में बेटी जीवा के साथ मस्ती करते फोटो अपलोड किया तो चंद मिनटों में ही एक लाख से अधिक यूजर्स ने उसे पसंद करने के साथ ही छह सौ से अधिक ने कमेंट्स किया। साथ ही प्रशंसकों व मीडिया की वजह से होटल में ही कैद धोनी की फोटो अपलोड करने का आग्रह किया। क्रिकेटर धोनी की पत्नी साक्षी इंटरनेट मीडिया में बेहद सक्रिय है। साक्षी के इंस्टाग्राम एकाउंट में साढ़े पांच मिलियन फालोअर्स हैं। साक्षी ने खुद को देहरादून गर्ल फॉरएवर बताया है। साक्षी ने अल्मोड़ा में ससुराल ल्वाली के पैतृक घर की देहली पर धोनी के साथ फोटो अपलोड की तो अब तक करीब 18 लाख लोग फोटो को पसंद कर चुके हैं जबकि तीन हजार से अधिक यूजर्स ने कमेंट्स किए हैं।

साक्षी ने नैनी झील में बेटी जीवा के साथ नौकायन का वीडियो पोस्ट किया तो चंद मिनटों में ही एक लाख से अधिक लोगों ने उसे पसंद किया और चार सौ से अधिक कमेंट्स आ चुके हैं, यह सिलसिला बढ़ता जा रहा है। साक्षी ने नाटाडोल से हिमालय के विहंगम दृश्य को स्टोरी में लगाया तो उसे भी लाखों यूजर्स ने पसंद किया।

Spread the love