February 26, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

पुलिस उपाधीक्षक चमोली ने यात्रा व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण।

1 min read

रिपोर्ट – विनय उनियाल

जोशीमठ : आगामी चारधाम यात्रा के कुशल संचालन हेतु पुलिस उपाधीक्षक चमोली द्वारा श्री बद्रीनाथ,गोविन्दघाट व जोशीमठ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर स्थितियों का जायजा लिया।

बुधवार को पुलिस उपाधीक्षक चमोली द्वारा चारधाम यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर यात्रा रुट की बारीकियों और सँवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
दुर्घटना सम्भावित/बोटल नेक/ब्लैक स्पॉट स्थानों का चिन्हीकरण कर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु चेतावनी बोर्ड लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। ट्रैफिक ड्यूटी, रोटेशन व श्री बद्रीनाथ,गोविन्दघाट व जोशीमठ के लिए अन्तिम रुप से ड्यूटी चार्ट फाइनल किया गया। चारधाम यात्रा को देखते हुए कोतवाली जोशीमठ में टैक्सी यूनियन,होटल व्यवसायियों व व्यापार संघ के साथ बैठक कर बताया कि भारी वाहनों का नगर में प्रात: 08 बजे व दिन में 11 से 02 बजे तक ही सामान उतारने की अनुमति दी गयी है। बाकि समय में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।
इस वर्ष यात्रियों की सुविधा के लिए रजिस्ट्रेशन व टोकन व्यवस्था लागू की गई है जिसके लिए स्थापित टोकन काउंटरों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यात्रा के मध्येनजर, नेशनल हाइवे निर्माण कार्य को समय से पूरा करने हेतु सम्बंधित निर्माणधीन संस्था से पत्राचार करने हेतु व यात्रा से पूर्व सभी व्यवस्थाओं का चाक चौबंद करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक जोशीमठ कैलाश भट्ट , थानाध्यक्ष गोविन्दघाट नरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Spread the love

3 thoughts on “पुलिस उपाधीक्षक चमोली ने यात्रा व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण।

  1. Hey guys! Been playing on 567win1 for a bit now and gotta say, it’s pretty solid. Good selection of games and haven’t had any issues with withdrawals. Give it a shot and let me know what you think!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed