Categories

October 28, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

कुंभ-2027 की तैयारी अभी से, मुख्य सचिव ने हरिद्वार-देहरादून रेललाइन को डबल करने के दिए निर्देश

1 min read

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में प्रदेश सरकार व डीआरएम मुरादाबाद संग्रह मौर्य के मध्य हुई सामंजस्य बैठक में आगामी कुंभ समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने कहा, महाकुंभ 2033 से पहले हरिद्वार-देहरादून रेललाइन का डबल लेन किया जाना जरूरी है। उन्होंने इसके लिए वाइल्ड लाइफ क्लीयरेंस और फारेस्ट क्लीयरेंस आदि की प्रक्रिया भी शुरू किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने रेलवे से कुंभ मेला के लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट सर्कुलेशन प्लान शीघ्र तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने रेलवे स्टेशनों के फेस लिफ्टिंग में ऋषिकेश व हरिद्वार को भी शामिल करने की बात कही। मुख्य सचिव ने रेलवे से कुंभ-2027 के लिए एक मेला अधिकारी नामित किए जाने को कहा। कहा, कुंभ की तैयारियों को लेकर होने वाली बैठकों में रेलवे से भी प्रतिनिधि शामिल हों। उन्होंने रेलवे व उत्तराखंड सरकार के मध्य सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए मैकेनिज्म तैयार किए जाने पर जोर दिया।
कहा, ऋषिकेश-डोईवाला रेलवे बाईपास के लिए राजाजी नेशनल पार्क, रेलवे और डीएफओ की टीम शीघ्र संयुक्त सर्वेक्षण करा ले।
उन्होंने कहा, वाइल्ड लाइफ क्लीयरेंस व फारेस्ट क्लीयरेंस की प्रक्रिया भी शुरू कर ली जाए। उन्होंने हर्रावाला रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण कार्य में तेजी लाने के लिए रेलवे, वन व राजस्व की संयुक्त टीम को सर्वे पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

 

Spread the love

More Stories

You may have missed