Categories

April 30, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

अब लखपति दीदी से करोड़पति दीदी, CM धामी ने पेश किया नया मिशन, महिलाओं के लिए बड़ा एलान

1 min read

राज्य में महिला सशक्तीकरण को नई उड़ान देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लखपति दीदी को करोड़पति दीदी बनने के विजन के साथ मिशन मोड पर कार्य करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सोमवार को सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के विभिन्न विकासखंडों की महिला स्वयं सहायता समूहों से संवाद करते हुए उन्हें राहत देने को कई कदम उठाए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मातृशक्ति उत्तराखंड की आर्थिक और सामाजिक क्रांति की सबसे बड़ी संवाहक है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार के सभी कार्यक्रमों और समारोहों में अब केवल महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से निर्मित स्मृति चिह्न, शाल व भेंट आदि का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को ग्रोथ सेंटर में महिलाओं को प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश भी दिए।

Spread the love