Categories

Recent Posts

November 5, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

देहरादून सहित तीन जिलों में भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

1 min read

मौसम विभाग ने शनिवार को देहरादून सहित चंपावत व नैनीताल जिले में भारी बारिश व आकाशीय बिजली को लेकर चेतावनी जारी की है। इसके अलावा उधमसिंहनगर जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं तीव्र व अति तीव्र बारिश होने की संभावना जताई है। देहरादून में शुक्रवार को दोपहर तक उमस भरी गर्मी रही। मौसम साफ रहने के कारण तेज धूप खिली रही। शाम तीन बजे के बाद अचानक आसमान में बादल छाए और तेज बौछारे पड़नी शुरू हो गई, जिससे ताममान में गिरावट आ गई।
बता दें कि नैनीताल में बीती रात जोरदार बारिश हुई है। फिलहाल सुबह काले बादल छाए हैं। पिथौरागढ़ में भी हल्के बादल छाए हैं। बागेश्वर में रात से सुबह तक वर्षा हो रही है। चार सड़कें बंद हैं। सरयू नदी में सिल्ट आने से पीने के पानी का संकट बना हुआ है। वहीं अल्मोड़ा जिले में आंशिक बादल छाए हैं। मंद-मंद हवा चल रही है। घाटी क्षेत्रों व पहाड़ियों पर हल्का कोहरा छाया हुआ है। तीन ग्रामीण सड़कें मलबा आने से बंद हैं। यहां न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस है। वहीं रुद्रपुर में मौसम साफ है। इस बीच, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार राज्य के देहरादून, चंपावत व नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पर्वतीय जनपदों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज से अति तीव्र वर्षा के दौर की आशंका भी व्यक्त की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून में आज आंशिक से लेकर सामान्य रूप से बादल छाए रहने, और एक-दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में यह बारिश तेज हो सकती है। अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों के किनारे जाने से बचें, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में। भारी वर्षा के कारण भूस्खलन और यातायात बाधित होने की आशंका भी जताई गई है।

Spread the love

More Stories

You may have missed