Categories

October 28, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगो के साथ सुनी पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम।

1 min read

देहरादून : प्रदेश के कृषि व कृषक कल्याण एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड़ स्थित अपने कैंप कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 93वें संस्करण को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुना। यह कार्यक्रम बूथ संख्या 69 में संम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हर एपिसोड में नए नए विषयों पर चर्चा करते है। आज मन की बात में चीतों के नामकरण अभियान,स्वच्छ सागर स्वच्छ भारत, 28 सितम्बर को सर्जिकल स्ट्राइक सहित कई विषयों पर विचार साझा किए है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृव में देश को आज विश्व में एक अलग पहचान मिली है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि महीने में एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को जरुर सुनें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बोले हुए शब्द हम दिशा देने का काम करते हैं और हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर इस अवसर पर मुख्य वक्ता इतवार चंद रमोला, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, महामंत्री राकेश जोशी, यशवीर सिंह चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष अरुणा शर्मा, पूर्व राज्य मंत्री टी.डी. भोटिया, सुरेंद्र राणा, ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, वीर सिंह, मनजीत रावत, सिकंदर सिंह, अनुज रोहिला, उत्तम रमोला, निरंजन डोभाल, आरएस परिहार, पार्षद सतेंद्र नाथ, भूपेन्द्र कठैत, संजय नौटियाल, कमल थापा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

You may have missed