Categories

October 29, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

मां राजराजेश्वरी जिठाई देवी की दिवारा यात्रा शुरू।

1 min read

विनय उनियाल

गोपेश्वर : चमोली जिले के के कर्णप्रयाग ब्लाक के कनखुल में स्थित मां राजराजेश्वरी जिठांई देवी की दिवारा यात्रा आज 7 सितंबर से शुरु हो गयी है। राज राजेश्वरी जिठांई देवी पांच गांव कनखुल मल्ला, तल्ला, ग्वाड़, डोंठला और बिडोली के ग्रामीणों की ईष्ट देवी है। यहां हर बारह साल में दिवारा यात्रा का आयोजन किया जाता है। लेकिन कोविड के चलते इस बार यह दिवारा यात्रा 14 साल में आयोजित हो रही है। वहीँ आज देवी की डोली गर्भ गृह से बाहर आई है। आज मां राजराजेश्वरी जिठांई देवी भक्तों को अपने दर्शन और आशीष देंगी। और अपने देवरीयों, पश्वों एवं एर्वालों का चयन करेंगी। वही नौ महिने में से तीन महिने तक माता की चल विग्रह डोली की पूजा-अर्चना चौथगी परिवार के प्रधान (मालगुजार) के निवास स्थान पर होगी। इन्हीं तीन महिनों के दौरान माता द्वारा चयनित पश्वों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। और माता की छः माह की देवरा यात्रा की पूरी तैयारियाँ की जायेगी। वही तीन महीने पूरे होने के बाद मार्गशीर्ष के महीने माता की चल विग्रह डोली अपने चौथगी परिवार (कनखुल तल्ला(बिडोली) कनखुल मल्ला, डौंठला एवं ग्वाड) की ग्रामसभाओं के लिए प्रस्थान करेंगी और कुछ दिन वहीं निवास करेंगी।. और सभी ध्याणियों एवं भक्तजनों को अपना आशीर्वाद देंगी।

Spread the love

You may have missed