Categories

October 30, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, चोरी के माल के साथ दो गिरफ्तार।

1 min read

विनय उनियाल

जोशीमठ : जोशीमठ पुलिस ने किया कुछ ही घंटों मैं चोरी का खुलासा कर दो लोगो को गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार बृजेश कुमार पुत्र राजकुमार सिंह द्वारा जोशीमठ कोतवाली मैं तहरीर दी कि टाटा प्रोजेक्ट्स लि0 द्वारा विधुत ट्रांसमिशन लाइन का कार्य पिटकुल द्वारा किया जा रहा है। तथा उनके द्वारा लंगसी गुलाबकोटी मैं टॉवर निर्माण सामग्री पंहुचाई गई। लेकिन कुछ अज्ञात चोरों द्वारा टॉवर निर्माण सामाग्री चोरी कर दी गई है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे के निर्देश पर कोतवाल प्रभारी जोशीमठ को अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। जोशीमठ पुलिस द्वारा चोरों की धड़पकड़ के लिये टीम गठित कर चोरों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं मैं मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जायेगी।

Spread the love

You may have missed