Categories

June 21, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ने निकाली बद्रीनाथ धाम में तिरंगा यात्रा।

1 min read

विनय उनियाल

बद्रीनाथ : आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में प्रभारी मुख्य कार्याधिकारी सुनील तिवारी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा ने बदरीपुरी का भ्रमण किया।
श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय सहित उपाध्यक्ष किशोर पंवार मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर बधाई संदेश दिया है। श्री बदरीनाथ मंदिर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा तप्तकुण्ड, उद्धव घाट, ब्रह्मकपाल से होते हुए टैक्सी स्टैंड, सककेट चौराहे, मंदिर मार्ग ,पंच धाराओं से होते मंदिर पहुंची।
इस अवसर पर बीकेटीसी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारत माता के जयकारे लगाये।
इस अवसर पर बीकेटीसी के प्रभारी सीईओ सुनील तिवारी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, विकास सनवाल सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love

You may have missed