Categories

June 19, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

पुलिस भर्ती को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया भर्ती तैयारियों का निरीक्षण।

1 min read

विनय उनियाल

गोपेश्वर : पुलिस आरक्षी भर्ती को निष्पक्ष एवं DX सकुशल सम्पन्न कराने के लिये पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाईन गोपेश्वर मैदान में भर्ती तैयारियों का निरीक्षण,कर अधिकारियों को दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
चमोली में प्रस्तावित नागरिक पुलिस/पीएसी फायरमैन पुरुष एवं महिला आरक्षी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष रुप से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे द्वारा पुलिस भर्ती हेतु पुरुष अभ्यर्थियों हेतु नियत स्थान पुलिस मैदान गोपेश्वर में की जा रही तैयारियों का निरीक्षण कर भर्ती प्रक्रिया में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।
पुलिस भर्ती हेतु शारीरिक मानक/दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी । पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक/दक्षता परीक्षा पुलिस मैदान गोपेश्वर एवं महिला अभ्यर्थियों की खेल मैदान गोपेश्वर में परीक्षा आयोजित की जाएगी। पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों हेतु शौचालयों की व्यवस्था की जाए।
जनपद में कुल 7092 पुरुष अभ्यर्थी एवं 4337 महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक/ दक्षता परीक्षा आयोजित होनी है, जिसमें प्रत्येक दिन 500 पुरुष एवं 400 महिला अभ्यर्थियों की ही परीक्षा आयोजित की जाएगी। समस्त अभ्यर्थी UKSSC की वैबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर अपने मूल कागजात एवं 02 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो सहित भर्ती मैदान में आना सुनिश्चित करेंगे। आरक्षी भर्ती हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा का समय प्रात: 7:00 बजे निर्धारित किया गया है, अतः भर्ती ड्यूटी में नामित समस्त अधिकारी/ कर्मचारी समय से अपनी ड्यूटी में पहुँचना सुनिश्चित करेंगे।
भर्ती ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने दायित्वों का निष्पक्षता एवं पूर्ण अनुशासन से निर्वहन करेंगे, यदि कोई पुलिसकर्मी अनुशासनहीनता एवं अनुचित गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिये शारीरिक मानक/दक्षता परीक्षा की सभी स्पर्धाओं की वीडियोग्राफी/ फोटोग्राफी की जायेगी।
पुलिस लाईन मैदान में अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र प्रस्तुत करने पर ही प्रवेश दिया जाएगा, अन्य का प्रवेश वर्जित रहेगा।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक चमोली धन सिंह रावत, प्रतिसार निरीक्षक रविकान्त सेमवाल, प्रतिसार निरीक्षक संचार जितेन्द्र भण्डारी, यातायात उपनिरीक्षक दिगम्बर सिंह उनियाल उपस्थित रहे।

Spread the love

You may have missed