Categories

August 3, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनो ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप।

1 min read

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : नैरी गांव में एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नव विवाहिता 6 माह की गर्भवती थी। मायके पक्ष ने दहेज हत्या के आरोप में‌ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले जांच की बात कही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बृहस्पतिवार को विकासखंड चिन्यालीसौड़ के नैरी गांव निवासी कुसुमलता पत्नी प्रमोद थपलियाल घर में संदिग्ध अवस्था में मृत मिली। कुसुम का शव घर के एक कमरे में रखा गया था। कुसुम के ससुराल पक्ष वालों ने बताया कि कुुसुम ने आत्महत्या की है। तहसीलदार प्रताप ने बताया कि शव जिस कमरे में रखा गया था वह कुसुम का कमरा नहीं था। ससुराल पक्ष ने आत्महत्या के कारणों के बारे में भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। तहसीलदार ने बताया कि मायके पक्ष से मिली जानकारी के अनुसार कुसुम ने इंटरमीडिएट परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी। साथ ही फार्मेसी का डिप्लोमा भी किया था। कुसुम की शादी को एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ था। तहसीलदार प्रताप ने बताया कि कुसुम 6 माह की गर्भवती भी थी। वहीं मायके पक्ष ने कुसुम की दहेज हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मृतका के भाई द्वारिका प्रसाद ने पति प्रमोद, ससुर प्रेमदत्त, सास सुमति देवी व देवर सुबोध के खिलाफ बहिन व उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की हत्या के आरोप में धरासू थाने में शिकायत दर्ज कराई है। धरासू एसओ दिनेेेश कुमार ने बताया मायके पक्ष की ओर से शिकायत मिली है। मामला संदिग्ध है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जा रही।

Spread the love

You may have missed