विकासखडं शिक्षक कार्यकारिणी ने समस्याओं को लेकर की बैठक।
1 min read
अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : जिले के प्रखडं नौगांव के राजकीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन शाखा -नौगॉव की ब्लॉक कार्यकारिणी ने एक बैठक शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष सुरेश भट्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में पूर्व में संगठन के मुद्दों को जैसे सी.आर .सी.,चयन वेतनमान स्वीकृत करने ,ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ड्यूटी करने वाले अध्यापकों को उपार्जित अवकाश व 2018 में चयन वेतनमान का एरियर पाने वाले शिक्षकों की समस्याओं से संबंधित समस्याओं पर चर्चा हुई, समस्या पय उप शिक्षाधिकारी के द्वारा निस्तारित किया गया, विकासखडं में हुई बैठक में शिक्षकों ने उप शिक्षाधिकारी के सामने वह विषय रखे जिनका समाधान नहीं हो पाया था, मामले पर शिक्षक संघो ने बताया कि जिन समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पाया वह समस्याएं उप शिक्षाधिकारी द्वारा अगली वार्ता में निस्तारित करेंगे ऐसा संगठन को भरोसा दिया। शिक्षक संगठन ने भरोसा जताया कि समस्याओं का भी उप शिक्षाधिकारी अब आज की बैठक के बिंदुओं के साथ निस्तारण किया जाएगा ।
बैठक में शक्तिः ने बिंदुओं पर विचार विमर्श किया और वहीं इस संबंध में उप शिक्षाधिकारी से समय लेकर पूर्व तथा वर्तमान की समस्याओं को उनके द्वारा निस्तारण किया जाएगा ।
क्या थी समस्यायें 1-कतिपय विद्यालयों में छात्र संख्या अधिक है किंतु अध्यापकों की कमी है ।
2-वैयक्तिक वेतन के संबंध में ।
3-वर्ष 2014 के पंचायत चुनाव के उपार्जित अवकाश के संबंध में ।
4- विद्यालयों में व्यवस्था के संबंध में ।
माह जुलाई की रीना रानी की वेतन न आने संबंध में ।
बैठक में उपस्थित दिनेश असवाल , कातक सिंह चौहान , सुमेर असवाल , गुलाब सिंह पंवार, ओम प्रकाश डोभाल, नत्थी राम पंवार , कमल किशोर यादव, बरफियालाल लाल केशवानी, गीता जुड़, पारू विशवकर्मा, सोना देशवाल, पुष्पलता रावत, निर्मला बर्मा , सुरेश प्रसाद भट्ट सहित संगठन के लोग मौजूद रहे।

