Categories

June 15, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

संजीत सजवाण का उत्तराखंड किंक्रेट टीम में चयन से खुशी की लहर।

1 min read

मसूरी : मसूरी व जौनपुर क्षेत्र से संजीत सजवाण ने अपनी कड़ी मेहनत से उत्तराखंड क्रिकेट टीम में स्थान बनाया है। जिससे पूरे जौनपुर व मसूरी में खुशी की लहर है कि पहली बार किसी क्रिकेट खिलाड़ी ने उत्तराखंड की टीम में स्थान बनाया है।
मसूरी से लगे जौनपुर विकास खंड के बेल गांव निवासी आंनद सिंह सजवाण के पुत्र संजीत सजवाण ने यह मुकाम कड़ी मेहनत के बाद हासिल किया है। उन्होंने बताया कि बचपन से ही उसे क्रिकेट का शौक था व स्थानीय स्तर सहित मसूरी में कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करता रहा उसके बाद उन्होंने चंड़ीगढ में क्रिकेट अकादमी से प्रशिक्षण लिया व उसके बाद उत्तराखंड क्रिकेट टीम के लिए प्रयास किया जिसमें वह सफल हो गया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जौनपुर क्षेत्र व मसूरी में खुशी की लहर व्याप्त है व उन्हे तथा उनके परिवार को बधाई प्रेषित कर रहे हैं।

Spread the love

You may have missed