Categories

October 28, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

कैबिनेट मंत्री जोशी ने काठबंगला क्षेत्र में लिया विकास कार्यां की प्रगति का जायजा।

1 min read

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, आज मसूरी विधानसभा अंतर्गत काठबंगला क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे। लोक निमार्ण विभाग के माध्यम से काठबंगला भाग – 1 तथा भाग – 2 में जारी विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की स्थलीय समीक्षा करने के उपरांत उन्होंने वहीं से संबंधित अधिकारियों से भी दूरभाष पर कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही निर्देशित भी किया कि चुनाव समाप्त होने के उपरांत विकास कार्यों में कोई कोताही ना करें तथा तय समय सीमा के अंदर विकास कार्य पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि हालांकि राज्य में आम चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं परंतु अभी भी आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। इस वजह से नए कार्य प्रारम्भ नहीं किए जा सकते परंतु पहले से चल रहे विकास कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण कर जनता को लाभ दिलाया जाना अनिवार्य है। हमारी सरकार किसी भी कीमत पर जनहित को कार्यां को न रूकने देने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस दौरान मंजीत रावत, दीपक अरोरा, मोहित अग्रवाल, विशाल कुल्हान, रामसेवक, ठाकुर, मनोज उनियाल और शुभम भी उपस्थित रहे.

Spread the love

You may have missed