Categories

June 19, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

मास्क न पहनने पर चालानी कार्रवाई, बिना मास्क घूम रहे 25 लोगो के काटे चालान।

1 min read

विनय उनियाल

जोशीमठ : तहसील प्रशासन व पालिका प्रशासन की संयुक्त टीम ने मास्क ना पहनने पर चालानी कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने नगर पालिका की संयुक्त टीम के साथ जोशीमठ मुख्य बाजार में बिना मास्क पहने राहगीरों के चालान काटे। तथा बाजार मे लगे पोस्टरों को भी प्रशासन ने हटाए। प्रशासन ने मास्क ना पहनने वाले लोगों को चालान काटने के साथ ही मास्क पहनने की हिदायत दी है। उप जिला अधिकारी कुमकुम जोशी ने बताया की कोविड की नई गाइडलाइन के अनुसार जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिस के अनुरूप नगर में बिना मास के घूम रहे लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि इस दौरान 25 लोगों से दंड वसूला गया कहा की यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

अभी तक जिले में नहीं हुई है संक्रमितो की पुष्टि

उल्लेखनीय है कि सीमांत जनपद चमोली में अभी तक कोरोना संक्रमितो की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन प्रशासन सजगता के साथ लोगों को कोरोना से बचने की जानकारियां दे रहा है। प्रशासन द्वारा शारीरिक दूरी बनाए रखने के साथ मांस पहनने की हिदायत दी जा रही है ताकि आने वाले समय में भी सीमांत जिले में कोरोना अपने पाव न प्रसार सके।

Spread the love

You may have missed