Categories

June 15, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

BSNL सेवा के बहाली की मांग को लेकर महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन।

1 min read

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : प्रखडं नौगांव के धारी कफनौल क्षेत्र में बी.एस.एन.एल नेटवर्क को दुरूस्त करने की मांग उठी है।
जिला पंचायत सदस्य वार्ड डामटा कफनौल जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पुनम थपलियाल के द्वारा दूर संचार विभाग महाप्रबंधक उत्तराखंड को लिखे पत्र में बर्नीगाड़ के धारी कफनौल क्षेत्र में लगे दूर संचार निगम लिमटिडेट की नेटवर्क सेवा बहाल करने की मांग उठाई गई है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विपिन थपलियाल ने उत्तराखंड दूर संचार विभाग के महाप्रबंधक को पत्र सौंपा और पत्र में बताया कि नौगांव धारी कफनौल क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा खुलने जा रही है जिसके लिये नेटवर्क सेवा का होना जरुरी है। बतादें कि धारी कफनौल क्षेत्र में लगा बी एस एन एल का नेटवर्क ठप्प पडा़ है और लाईन क्षतिग्रस्त हो चुकी है जिसका बहाल होना जनहित में जरूरी है बताया गया कि क्षेत्र में 15हजार लोगों की आबादी आज बिना नेटवर्क परेशान है।

Spread the love

You may have missed