मसूरी – किंक्रेग के समीप कार और मोटरसाइकिल की हुई टक्कर।
1 min read
मसूरी : मसूरी शहर के किंक्रेग (पेट्रोल पंप) के समीप एक कार (संख्या – UP15 CL 8203) और एक मोटरसाइकिल की टक्कर हो गयी। दुर्घटना में दोनों वाहनों को क्षति पहुंची है व मोटरसाइकिल सवार एक महिला और एक पुरूष गंभीर चोटें आने से बचे। साथ घटनाक्रम को देख कर स्थानीय लोगों भी मौके पर पहुंचे जिसके बाद मामला कोतवाली पहुंचा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार में तीन व मोटरसाइकिल में एक दम्पति सवार थे। पुलिस ने बताया कि कार सवार युवकों में से दो युवकों को मेडिकल जांच के लिए लेजाया गया है। व दोनों पक्षों (कार सवार और मोटरसाइकिल सवार) के बीच आपसी समझौता हो गयी है। व दुर्घटना को देखते हुए कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
कार सवार युवक देहरादून, मेरठ, व गाजियाबाद निवासी और मोटरसाइकिल सवार मसूरी शहर के स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं।
