भागीरथी नदी किनारे फंसी गोवंश को पुलिस ने रेस्क्यू किया, लोगों ने पुलिस का जताया आभार।
1 min read
अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : भारी वर्षात के बीच एक गोवंश धरासू पॉवर हाऊस ढंगार के पास में भागीरथी नदी किनारे फंस गयी था, जिसकी सूचना मिलते ही धरासू पुलिस द्वारा तुरन्त आपदा उपकारणों के साथ मौके पर पहुंचकर *उक्त गोवंश को रेस्क्यू कर स्थानीय लोगों की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
रेस्क्यू करने वाली पुलिस टीम
पुलिस उपाधीक्षक(प्रशिक्षु) अंकित कण्डारी,
वरिष्ठ उप0नि0 केदार सिंह चौहान- थाना धरासू,
उप0नि0 विनोद पंवार- थाना धरासू,
कानि0 अजय चन्देल- थाना धरासू।
बतादें कि इस घटना को लेकर यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत और भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय बडोनी लगातार पुलिस प्रशासन के संपर्क में थे, और गौवश को सुरक्षित स्थान पर पंहुचाकर पुलिस की सरहाना हो रही है।
