Categories

June 13, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

बंगसिल मोटरमार्ग पर वाहन खाई मे गिरा, वाहन की चपेट मे आने से युवती की मौत।

1 min read

धनौल्टी : टिहरी जनपद के विकासखंड जौनपुर के थत्यूड़- बंगसिल मोटर मार्ग पर ओतंण से से थत्यूड़ आ रही बोलेरो कैंपर के खाई में गिर जाने से कैम्पर की चपेट में आने से जंगल मे बकरी चुगां रही एक बालिका की मौत हो गई व चालक सतेन्द्र पुत्र सत्य प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे 108 की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ पहुँचाया गया घटनाक्रम के अनुसार आज ओतंण गांव से शटरिंग का सामान लाते हुए एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर तेवा गांव के पास खाई में गिर गया जिसमें जंगल में बकरी चुँगा रही तेवा गाँव निवासी 16 वर्षीय लड़की बोलेरो के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गई घायल लड़की ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया वही बोलेरो की चपेट में आने से तीन बकरियों की भी मौत हो गई सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन व आसपास के लोगों ने चालक को बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ पहुंचाया मौके पर पहुचे जिला पंचायत सदस्य भोला सिह परमार ने बताया की लड़की के माता पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।

Spread the love

You may have missed